छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सब्जी बाजारों से गाड़ियां चुराने वाला गिरफ्तार! 7 गाड़ियां जब्त! कोतवाली पुलिस की कार्यवाही..

रायगढ़। शहर में लगातार हो रही दुपहिया वाहन की चोरी में कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सक्रिय बाइक चोर से 7 बाइक बरामद की है। यह सभी गाड़ियां उसने शहर के सब्जी मार्केट एरिया से चोरी की थी और छुपा कर अपने घर पर रखा था। पिछलेदिनों साइबर सेल, रायगढ़ की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से चोरी 52 दुपहिया और 1 कार चार आरोपियो बरामद किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि शहर में हो रही बाइक चोरी को देखते हुए पुलिस द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया गया था। इसी बीच कल कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्टेशन रोड पर एक्टिवा बेचने की फिराक में है। तत्काल कोतवाली स्टाफ रेल्वे स्टेशन जाकर सौदा तय कर रहे संदेही व्यक्ति से पूछताछ किया। उसने अपना नाम रामलाल साहू, राजीव नगर जूटमिल का रहने वाला बताया।

सब्जी बाज़ारो से मौका देखकर पार करता था गाड़ियां

ज़ब्त गड़िया

रामलाल से पूछताछ करने पर काफी गोलमोल जवाब दिया। शक होने पर उसे थाना लाया गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर संदेही रामलाल साहू बताया कि पिछले करीब एक महीने से वह शहर के संजय कंपलेक्स, ओवर ब्रिज के नीचे, इतवारी बाजार, कोतरारोड सब्जी मार्केट के आसपास घूम कर मोटरसाइकिल/स्कूटी चोरी करने के लिए नजर रखता था और मौका देकर उन्हें चोरी कर घर में लाकर छुपा देता था।

जब्त गड़िया

जब्त गड़िया

आरोपी के मेमोरेंडम पर (1) एक एक्टिवा लाल रंग (2) बजाज डिस्कवर काला सिल्वर कलर (3) सुपर स्प्लेंडर काला सिल्वर कलर (4) सुपर स्प्लेंडर काला सिल्वर कलर (5) हीरो होंडा सीबीजेड सिल्वर कलर (6) पैशन प्रो काला लाल कलर (7) स्कूटी सीजी 13 W-7470 बरामद किया गया है।

इनकी रही भूमिका

आरोपी रामलाल साहू को वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में चोरी बाइक पतासाजी और बाइक बरामद की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, नंदू सारथी, विक्रम चौरसिया, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, उत्तम सारथी, सुशील मिंज, नितेश लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026