छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दिनदहाड़े बाजार में ASI की हत्या! सरिया थाने का मामला..

रायगढ़। नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यह एक एएसआई की दिनदहाड़े बाजार में हत्या कर दी गई। मामला सरिया थाना क्षेत्र का है। एएसआई पर हमला तब किया गया जब वह अटल चौक बाजार में सब्जी लेने गए थे।

मृतक एएसआई डी एन साहू

हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक एएसआई डी एन साहू (उम्र 59 साल) मंगलवार की दोपहर अटल चौक बाजार में सब्जी ले रहे थे। उसी दौरान 35 वर्षीय श्यामलाल सिदार ने लकड़ी के पट्टे से उनके सिर पर जोरदार वार किया। घटना के बाद उन्हें बरमकेला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

आरोपी श्यामलाल सिदार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी श्यामलाल सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त खटिया पाटी को जब्त कर लिया गया है। हत्या की वजह भी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी घटना के वक्त शराब के नशे में था और उसकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026