छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रात को मेडिकल स्टोर वाले ने अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड के घर घुसकर पत्नी से की धमकी चमकी और बदसलूकी! दवाई पर्ची की छीना-झपटी करने से रोका था सिक्योरिटी गार्ड ने.. कोतवाली में दर्ज FIR..

रायगढ़। रायगढ़ का अशर्फी देवी जिला अस्पताल शहरी और ग्रामीण अंचल में भी काफी मशहूर है। यही वजह है कि यहां काफी संख्या में मरीज आते हैं। अस्पताल के आसपास आधा दर्जन से अधिक संख्या में मेडिकल स्टोर भी हैं और इन मेडिकल स्टोरों के बीच मरीज की दवाई पर्ची छीना झपटी भी होती है। जबकि यहां अस्पताल प्रांगण के भीतर ही जेनेरिक और सस्ती दवाइयों के लिए सरकार द्वारा संचालित धनवंतरी मेडिकल स्टोर भी है। लेकिन कमाई की होड़ में इस छीना झपटी से मरीज के परिजन काफी परेशान होते हैं। इसे छीना झपटी को लेकर उपजे विवाद में मेडिकल स्टोर वाले ने एक सिक्योरिटी गार्ड के घर घुसकर उसकी पत्नी के साथ धमकी चमकी और बदसलूकी की। महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

वारदात..

दवाई पर्ची की चीनाछत्ती का मामला मीडिया में भी कई बार उठा है। डॉक्टर द्वारा सख्त निर्देश भी दिया गया है लेकिन डॉक्टर के इस निर्देश का पालन कराना सिक्योरिटी गार्ड प्रेमकांत चौबे को काफी महंगा पड़ गया। ड्यूटी के दौरान प्रेमकांत चौबे ने आदेश का पालन करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को दवाई पर चलने से मना किया गया। यह बात इतनी नागवार गुजरी कि एक मेडिकल स्टोर ने मंगलवार रात को 8:30 बजे अपने कुछ साथियों के साथ घर राजीव नगर आ धमका। उस समय सिक्योरिटी गार्ड घर पर नहीं था। घर पर उसकी पत्नी थी। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि

“करीब 08.30 बजे कुछ लोग मेरे घर में आकर मेरे पति को खोजने लगे और गंदी गंदी गाली दे रहे थे। उनमें से एक आदमी के हाथ में डंडा था। मैं उनको देखकर डर गई। मैंने उन लोगों से कहा भी कि मेरे पति घर पर नहीं हैं। आप लोग कैसे अंदर घुस आये। आप लोग बाहर चलिये। ऐसा कहते हुए मैंने अपने हाथ से उन लोगों को बाहर जाने का इशारा किया। उनमें से एक आदमी मेरा हाथ को पकड कर मरोड दिया। फिर वे लोग बाहर जाने लगे। मेरे पति उन्हें घर के बाहर ही मिल गये तो उनसे गंदी गाली गलौच करने लगे। मेरे पति उनसे माफी मांग रहे थे। तो वे लोग मेरे पति को धमकी दिये कि हमारे काम में टांग मत अडाना और थाना में कभी रिपोर्ट किये तो तुम्हारी गली में आदमियों को भर दुंगा!”

इस पूरे मामले की रिपोर्ट सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 294, 323, 34, 451, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026