छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ रथ मेले में फटा गुब्बारे का सिलेंडर! आधा दर्जन जख्मी.. 3 बच्चे भी चपेट में..

रायगढ़। रायगढ़ के उड़ीसा से सटे सरिया तहसील से एक बड़ी दुर्घटना प्रकाश में आई है। यहाँ बुधवार की शाम गांधी चौक में दशमी मेले के दौरान गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर फट गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद से गुब्बारे वाला वहां से भाग निकला।

अस्पताल पहुंचे घायल

जानकारी के अनुसार सरिया के गांधी चौक के पास रथ यात्रा का दशमी का मेला लगा हुआ था। इस मेले में आसपास के क्षेत्र और सरहदी गांव से भी लोग पहुँचे थे। पड़ोसी राज्य उड़ीसा के बेहरापाली निवासी राजकुमार पंडा सिलेंडर से गुब्बारे में भरकर बेच रहा था। तभी अचानक से आसन डर फट गया। जिसकी चपेट में कुल 7 लोग आ गए। जो जख्मी हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल है। पूरी घटना में दो पुरुष, दो महिला समेत तीन बच्चों के जख्मी होने की खबर है।

अस्पताल में चल रहा घायल बच्चों का इलाज

घटना की जानकारी मिलने पर सरिया थाने की पुलिस वहां मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक भवन में इलाज के लिए भेजा गया। धमाके के बाद से गुब्बारा बेचने वाला राजकुमार पंडा मौके से निकल गया।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

इसके पहले भी रायगढ़ जिले के नटवर हाई स्कूल के प्रांगण में स्थित आत्मानंद स्कूल में भी एक कार्यक्रम के लिए गुब्बारे भरने के दौरान सिलेंडर फटा था। जिसमें गुब्बारे भरने वाले एक व्यक्ति का टांग कटकर फेंका गया था। हादसे के वक्त स्कूल में छुट्टी थी इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026