छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिलासपुर के बार ने रायगढ़ के युवक को नही दी एंट्री! चापड़ लेकर दोबारा घुसा फिर..

बिलासपुर के हैवंस पार्क बार में धारदार हथियार लेकर कर्मचारियों को धमकाने का वीडियो सामने आया है। बार में शराब के लिए पहुँचे वदेर रात एंट्री नहीं मिलने पर एक युवक चापड़ ( लोहे का धारदार हथियार) लेकर घुस गया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर जमकर हंगामा मचाया। इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हैवंस पार्क बार में शनिवार देर रात तक युवक-युवतियां पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान रायगढ़ जिले खरसिया के छपरीगंज का हरिओम अग्रवाल भी वहां पहुंच गया। वह बार में  शराब पीने के लिए एंट्री मांग रहा था पर उसे रोक दिया गया। वहीं, दूसरे युवक बेधड़क बार में आवाजाही कर रहे थे। तब युवक ने कर्मचारियों से बार में जाने से मना करने का कारण पूछा। कर्मचारियों ने उसे बार में एंट्री का समय खत्म होने की बात कही।

कार में रखा हथियार लेकर बार में घुसा

जिसके बाद नाराज युवक अपनी कार में रखे लोहे का चापड़ लेकर बार में घुस गया। इस दौरान हथियार लहराकर वह कर्मचारियों और बाउंसर्स को धमकाने लगा।

युवक को पकड़ कर थाने ले गई पुलिस

उसकी हरकतों को देखकर बार कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम ने होटल के कर्मचारियों की मदद से रायगढ़ जिले के खरसिया अंतर्गत छपरीगंज में रहने वाले हरि ओम अग्रवाल (44) को पकड़ लिया। उससे धारदार चापड़ छीनकर पुलिस थाने ले आई। यहां चापड़ जब्त कर आरोपित युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026