छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फेसबुक में दोस्ती और एक दिन अकेला पाकर पड़ोसन से बलात्कार! 25 साल का युवक गिरफ्तार..

रायगढ़। पड़ोस में रहने आई एक विवाहित महिला को एक युवक के द्वारा पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया। उसके बाद फेसबुक पर उससे दोस्ती करने के बाद वह उसके साथ चैट करने लगा और एक दिन जब वह घर पर अकेली थी.. तब मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद डरा धमकाकर साल भर तक युवक उसे विवाहित महिला का दैहिक शोषण करता रहा।

महिला ने इसकी शिकायत चक्रधर नगर थाने में 22 जुलाई को दर्ज कराई इसके बाद पुलिस ने उसे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक

पीड़ित महिला के आवेदन अनुसार वर्ष 2023 में चक्रधरनगर क्षेत्र में किराया मकान लेकर उसके पति के साथ रहती थी। उसके पड़ोस में नरेश चौहान (25 साल) रहता था। नरेश इसे फेसबुक में फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती किया और चैटिंग करने लगा। जिसे मना की, उसके बावजूद भी नरेश चैटिंग और बात करता था।

इसके बारे में अपने पति को बताई जिसने भी नरेश को डांटा। कुछ दिनों बाद 16 जून 2023 को महिला का पति काम पर गया हुआ था, महिला घर में अकेले थी। नरेश घर आ गया और डराते धमकाते हुये महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से नरेश नुकसान पहुंचाने की धमकियां देकर शारीरिक शोषण करने लगा।

आरोपी युवक

महिला के लिखित आवेदन पर महिला विवेचक द्वारा आरोपी नरेश चौहान के विरूद्ध  धारा 64 (2)(ड), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसके मेडिकल, गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूर्ण कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर व हमराह स्टाफ शामिल .

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026