छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्यार में धोखा: इंस्टाग्राम में प्रपोज! किराए के मकान में शारीरिक संबंध! लिव इन रिलेशनशिप में साथ भी रहे, मगर शादीशुदा और बच्चों का बाप निकला फरेबी..

रायगढ़। ग्राम तारापुर के रहने वाले युवक ने जूटमिल क्षेत्र की एक युवती से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में मैसेज से प्रपोज़ किया और किराये के मकान में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद दोनों दोनो लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवक के घर वालों को जब उनके रिलेशनशिप के बारे में पता चला तो उसे लेकर दूसरी जगह चला गया।

प्यार में पड़ी युवती ने जब युवक के बारे में पता किया तो पता चला कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। जिसके बाद वह जूटमिल थाने में जाकर युवक की शिकायत की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवक को दुष्कर्म की धारा में गिरफ्तार रिमांड में जेल भेज दिया।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस में बताया कि महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक रिमांड पर पेश कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया है।

शनिवार की रात स्थानीय युवती द्वारा बसंत चौहान (निवासी ग्राम तारापुर) के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर लिखित आवेदन किया गया।

युवती पुलिस को बताई कि बसंत चौहान अपने आप को अविवाहित बताकर उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ रिलेशनशिप में रखा, वर्तमान में शादी से इनकार कर भाग गया है।

युवती बताई कि बसंत इसे इंस्टाग्राम पर मैसेज करता था और उसे पसंद करने की बात कह कर अपने आप को अविवाहित बताकर शादी का प्रस्ताव रखा और इसके किराया मकान पर शारीरिक संबंध बनाया। फिर इसे किराया मकान में रखकर शारीरिक शोषण करने लगा।

बसंत के घर वालों को इस बात की जानकारी होने पर बसंत इसे बलौदा, जांजगीर ले गया था। बसंत चौहान के बारे में पता करने पर बसंत चौहान के पूर्व से विवाहित होने और उसके पत्नी और बच्चों की जानकारी मिली। बसंत अब उससे शादी से इंकार कर छिप रहा है।

युवती के आवेदन पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा महिला विवेचक से पीड़िता का कथन कराकर आरोपी पर अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 376 आईपीसी पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर आरोपी बसंत कुमार चौहान पिता सुमित लाल चौहान उम्र 34 साल निवासी तारापुर थाना कोतरारोड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026