छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भरोसा यात्रा की बाइक रैली: के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी सड़क हादसे का शिकार! जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के बाद रायपुर रिफर..

बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी की कल देर शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। विधायक विक्रम मांडवी कांग्रेस की भरोसा यात्रा के बाद बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गये। जिसके कारण उनके कंधे में चोट आई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

रायपुर के निजी अस्पताल में विक्रम मंडावी का इलाज

मेडिकल कॉलेज में चेकअप के बाद विक्रम शाह मंडावी को रायपुर या दिल्ली रेफर करने के लिए एयर एम्बुलेंस को बुलाया गया था. लेकिन देर रात तक एयर एम्बुलेंस जगदलपुर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई. लेकिन विधायक की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी. जिसके बाद रात करीब 3:00 बजे एंबुलेंस से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचाया गया. जहां विधायक विक्रम मंडावी को हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर के अस्पताल रेफर किया गया. विक्रम शाह मंडावी के कंधे में भारी चोट लगी हुई है. हालांकि अब स्थिति खतरे से बार बताई जा रही है. सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर विधायक मंडावी के जल्द ठीक होने की कामना की है.

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1708897240520269844?t=Ai28fFe6uWYL9jaMIMcGqw&s=19

भरोसा यात्रा की बाइक रैली

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली. इसी के तहत बीजापुर जिले में भी कांग्रेस ने भरोसा यात्रा का आयोजन किया था. इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गई. रैली पूरी होने के बाद विधायक विक्रम मंडावी बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान बाइक से नियंत्रण खोने के बाद वे सड़क पर गिर गए. जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आई.

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026