छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@वीडियो: महानदी में बड़ा हादसा! 70 लोग डूबे! एक मौत, 8 लापता! कोतरलिया और खरसिया से आए थे दर्शन को..

रायगढ़। पड़ोसी राज्य उड़ीसा के झारसुगड़ा जिले में स्थित दर्शनीय स्थल में बड़ा हादसा हुआ है. इसमें रायगढ़ जिले से गए दर्शनार्थी हादसे का शिकार हुए है. बताया जा रहा है कि 70 दर्शनार्थियों से भरी नाव लौटते वक्त महानदी मे डूब गयी. इसके बाद से घटना स्थल में हाहाकार हुआ है. डूबने वाले में से 8 लापता है और अब तक एक की लाश ही मिल पायी है.अभी भी रेसक्यू ओप्रशन जारी है.

डूबने वाले में से 8 लापता- 2 की मिली लाश…अभी भी खोजबीन जारी…

जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा के जिले के पास पत्थरसैनी नाम के पिकनिक स्पॉट/दर्शनीय स्थल में पूजा पाठ और पिकनिक मनाने गए करीब 70 लोग उस वक्त हादसे का शिकार हो गए, जब वे नाव में सवार हो कर वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ जिले के कलेक्टर, एसपी, एसडीएम घटनास्थल के लिए निकल गए।

समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार झारसुगढ़ा जिला और पुलिस प्रशासन भी गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच चुका था। स्थानीय लोगो की सहायता से गहरी नदी में डूबे दर्शनाथियो की खोजबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि नाव में अत्यधिक भार होने के कारण नाव तेज भाव और गहरे पानी में डूब गई। लोगो की माने तो घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। वही देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने की बातें भी सामने आ रही है।


घटना की सूचना के बाद रायगढ़ जिले के कोतरलिया और खरसिया में शोक की लहर है. ज्यादातर लोग वही के बातये जा रहे है। कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

अपडेट


ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026