छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अवैध रेत और चूना पत्थर पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन! कई बड़े नाम आए सामने.. 8 वाहन जब्त.. 

रायगढ़। रेत एवं चूना पत्थर का अवैध परिवहन पर रायगढ़ खनिज विभाग ने 8 वाहन जब्त किया है। खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण पर दो प्रकरण दर्ज किये हैं। इन मामलों में कई बड़े नाम सामने आए हैं। जिन पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग द्वारा ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल बिना बैध दस्तावेज के खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर दण्डात्मक कार्यवाही की गई है।

रायगढ़ जिला प्रशासन में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम करने हेतु निर्देश दिए थे।

आठ मामले दर्ज

उक्त निर्देश के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा गत दिवस निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के 3 हाइवा एवं चूनापत्थर (lime Stone) के 5 वाहन इस प्रकार अवैध परिवहन के कुल 8 प्रकरण जप्त किया गया है। इसी प्रकार खनिज रेत के अवैध भण्डारण एवं खनिज रेत के अवैध उत्खनन के एक-एक प्रकरण दर्ज किए गए है। अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को थाना चक्रधरनगर एवं थाना पुसौर रायगढ़ में रखा गया है।

इनकी नाम आये सामने

उप संचालक खनिज ने जानकारी देते हुए बताया कि

मुकेश कुमार मित्तल, पप्पू बोंदा, दीपक सिंघल, थाना रोड रायगढ़, पूजा क्रेशर, टिमरलगा सारंगढ़ एवं मंगल स्टोर क्रेशर, बानीपाथर खरसिया से चूनापत्थर के कुल 5 वाहन तथा दिनेश यादव रायगढ़ से रेत परिवहन के 01 वाहन तथा बबलू बेहरा, चांटीपाली रायगढ़ से रेत के 2 वाहन जप्त किए गए है। इसी तरह अवैध भण्डारणकर्ता नमो नारायण पटेल, उसरौट रायगढ़ तथा अवैध उत्खननकर्ता मुरली साव, कांदागढ़ रायगढ़ से खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण पर एक-एक प्रकरण दर्ज किया गया है।

उक्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (निकास और विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 1 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही

पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहन, उत्खनन, भण्डारण कर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना बैध दस्तावेज के खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करना दण्डनीय अपराध है और इस प्रकार के कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशन में खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026