छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गौ तस्करी पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही! 37 गोवंशों को कराया मुक्त! 6 तस्करों को भी किया गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ जिले की रैरूमाखुर्द पुलिस ने तस्करों से 37 गौवंश (मवेशियों) को मुक्त कराया है। इसके साथ ही इनकी तस्करी कर रहे छह आरोपियों पर पशु क्रूरता नियम के तहत अपराध दर्ज कर और गिरफ्तार किया गया है।

मामला विस्तार से

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले के धरमजयगढ़, रैरूमाखुर्द, लैलूंगा, तमनार क्षेत्र से मवेशियों की तस्करी का अंदेशा बना रहता है जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय महादेवा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़  दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर पुलिस टीमें मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने मुखबीरों को सक्रिय कर निगाह रखे हुए है।

इसी कड़ी में कल 19 फरवरी के शाम चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन को मुखबिर को सूचना मिली कि चार व्यक्ति कृषक मवेशियों को जोड़ों में बांधकर बेरहमी पूर्वक मारते-पीटते बगैर चारा पानी के पैदल चरखा पारा से बरपाली जंगल होते हांडीपानी की ओर जा रहे हैं।

सूचना के बाद तत्काल चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ तस्दीक कार्यवाही के लिए रवाना हुए। पुलिस की टीम द्वारा बाकारूमा जंगल रोड में 6 मवेशी तस्करों को पकड़ा गया। मवेशी को हांकते मिले 04 तस्करों से नाम पूछताछ करने पर अपना नाम सुकरू लकड़ा, जगन्नाथ, रामेश्वर यादव, चिंताराम यादव बताये और उनके दो साथी निरंजन राठिया और विक्की सारथी को पीछे सड़क किनारे होना बताये।

कपुलिस ने उनके कब्जे से 37 नग कृषक मवेशियों को जप्त किया। उनके दो साथियों को भी पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा तस्करों से मवेशियों के खरीदी-बिक्री का मालिकाना हक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने कहा गया जिसमें वे कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाये।

जब्त 37 मवेशियों का वर्तमान मूल्य करीब 120000 रुपए बताया जा रहा है तथा आरोपियों से नगदी रकम 2300 रुपए तथा तीन मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया है ।

मवेशी तस्कर आरोपी –

(1) सुकरू लकड़ा पिता लक्ष्मण लकड़ा 50 साल निवासी तोलमा

(2) जगन्नाथ पिता बुधराम उम्र 55 साल निवासी किलकिला हांडीपानी

(3) रामेश्वर यादव पिता जेठू राम यादव उम्र 30 साल निवासी धौंराभाठा

(4) चिंताराम यादव पिता सदाराम यादव उम्र 54 वर्ष निवासी चरखापारा

(5) निरंजन राठिया पिता स्व. शिवनारायण 35 वर्ष निवासी चरखापारा

(6) विक्की सारथी पिता स्व. सुनील सारथी 30 साल निवासी बाकारूमा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़

आरोपियों के विरूद्ध पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन, आरक्षक जॉन टोप्पो, तुलसी नाग, भेक लाल सिदार, प्रमोद भगत, जयचंद भगत की विशेष भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026