छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिग ब्रेकिंग: जिंदल स्टील एंड पावर में जलकर एम्प्लॉय की मौत! प्रबंधन की असंवेदना से भड़का आक्रोश.. सैकड़ों की संख्या में लोगों का मेन गेट में प्रदर्शन..

रायगढ़। जिले के सबसे बड़े उद्योग समूह जिंदल स्टील एंड पावर एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां बीती रात एक कंपनी में ड्यूटी के दौरान जलकर एक एम्पलाई की मौत हो गई। वह यहां पर 2 दशक से अधिक समय से नौकरी पर था। मौत के बाद प्रबंधन के अमानवीय रवैया से लोगों में काफी आक्रोश है। सैकड़ो की संख्या में लोग जिंदल में गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम चीनीलाल पटेल उम्र (48 वर्ष) है। जो पास में ही सरायपाली में रहता है। वह जिंदल के एसएमएस डिपार्टमेंट में काम करता है। बीते सोमवार की रात को नाइट ड्यूटी में गया था। रात में ड्यूटी के दौरान प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में उसे जिंदल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

प्रबंधन की असंवेदना के खिलाफ आक्रोश

परिजनों का आरोप है कि जिंदल प्रबंधन सारी मानवीय संवेदनाओं को रौंदकर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है और पूरी घटना से अपना पल्ला झाड़ रहा है। बीती रात जब यह हादसा हुआ, तब परिजनों को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई। जबकि उनका घर पास में हीं है। सुबह परिजनों को बताया गया। आनन-फानन में दौड़ते भागते अस्पताल पहुंचे। दोपहर 2:30 बजे तक जिंदल प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति वहां पर उपस्थित नहीं था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद एम्पलाई की लाश को लावारिस की तरह छोड़ दिया गया था। जबकि वह 25 सालो से कंपनी में कम कर रहा था।

इस घटना के बाद से परिजन एवं आसपास के क्षेत्र में काफी आक्रोश है। सैकड़ों की संख्या में लोग अभी जिंदल गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक अभी तक प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का कोई भी जवाबदारी या जिम्मेदारी नहीं ली गई है। मौके पर पुलिस बल लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026