छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में डीजल का बड़ा खेला! 15 रुपये प्रति लीटर मुनाफ़े के साथ 34 हज़ार लीटर खपाने की तैयारी! खाद्य विभाग ने पकड़ा..

रायगढ़। जिले में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने 34 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर जब्त किया है। बताया जा रहा है कि बिना परमिशन 26 लाख से ज्यादा के अवैध डीजल को खपाने की तैयारी थी। गुजरात के जामनगर से डीजल मंगाया गया था।

रायगढ़ में छोटे बड़े सैकड़ों उद्योग के साथ ही कोल माइनिंग भी है। इन माइनिंग में हजारों ट्रक डंपर भी चलते हैं। ऐसे में तलाईपाली कोल माइनिंग में लगे वाहनों को डीजल सप्लाई के लिए गुजरात के जामनगर से डीजल से भरी टैंकर पहुंची। इसकी जानकारी खाद्य विभाग को मिल गई और विभागीय अमला ने उसे पकड़ लिया। जांच में बिना परमिशन के खरीदी-बिक्री किया जाना पाया गया।

गुजरात के जामनगर रिफाईनरी से मंगाया गया था डीजल

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले के घरघोड़ा तहसील में स्थित कलिंगा कमर्शियल कार्पोरेशन लिमिटेड ने डीजल की अवैध बिक्री के लिए गुजरात के जामनगर रिफाईनरी से 34 हजार लीटर डीजल लोड टैंकर मंगाया गया था। जिसे खाद्य विभाग ने जब्त किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिना परमिशन की जा रही खरीदी बिक्री

जांच में यह तथ्य पाया गया कि जब्त 34 हजार डीजल का कुल मूल्य 26 लाख 86 हजार 536 रुपए है, जो कि एक लीटर का मूल्य 79 रुपए होता है। बताया जा रहा है कि घरघोड़ा क्षेत्र में एक लीटर डीजल का मूल्य लगभग 94.24 रुपए है। इस तरह प्रति लीटर डीजल में 15 रुपए मार्जिन का अवैध लाभ लिया जा रहा था।

प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में पेश

इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुजरात के जामनगर रिफाईनरी से मंगाए गए 34 हजार लीटर डीजल से भरी टैंकर को जब्त किया गया है। जांच में पाया गया कि बिना परमिशन के इसकी खरीदी बिक्री की जा रही थी। प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में पेश किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026