छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में आज वृहद रोजगार मेला !400 पदों के लिए होगी भर्ती..

  • 3 जुलाई को रायगढ़ में रोजगार मेला, 400 पदों पर होगी भर्ती
  • ग्रेजुयट ट्रेनी ऑफिसर, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, सेल्स एक्जेक्टिव, मैकेनिक व सिक्यूरिटी गार्ड के पद पर ली जाएगी भर्ती
  • कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर रोजगार विभाग लगा रहा रोजगार मेला

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। युवाओं में कौशल विकास तथा रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ताकि प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में अधिक से अधिक रोजगार मिले। बीते अप्रैल से अभी तक 1100 युवाओं को ऑफर मिल चुके है। इसी कड़ी में आगामी 3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 400 पदों पर भर्ती की जायेगी।

रोजगार मेला

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी रामजीत राम ने बताया कि निजी क्षेत्र की रिक्तियों में 3 जुलाई 2023 को प्रात: 10 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेला के माध्यम से मेसर्स चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा.लि.रायगढ़ में कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 12 वीं पास होना अनिवार्य है।

इसी तरह मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.रायगढ़ में सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पद एवं मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.जशपुर में सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पदों में भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 10 वीं पास होना अनिवार्य है।

इसी प्रकार मे.एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लि.जशपुर में ही ग्रेजुएड ट्रेनी ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती ली जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गयी है।

इसके साथ ही रायगढ़ ऑटोमोबाइल प्रा.लिमिटेड, जगतपुर रायगढ़ में 10 सेल्स एक्जेक्टिव एवं 2 मैकेनिक के पद पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए योग्यता 10 वीं एवं 12 वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026