छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पकड़ाया बाइक चोर! सोल्ड बाइक चुराता था! बेचने निकला और धराया

बाइक चोरी में पुलिस को मिली सफलता, कापू पुलिस ने चोरी की 05 बाइक के साथ सक्रिय बाइक को चोर को किया गिरफ्तार!

धरमजयगढ़, पत्थलगांव क्षेत्र से बाइक चुराकर घर में छिपा रखा था आरोपी, बेचने निकाला और पकड़ा गया।

रायगढ़। पिछली क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा बाइक चोरी पर अंकुश लगाने थाना, चौकी प्रभारियों को सूचना तंत्र सुदृढ़ कर बाइक चोरों पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। जिसमें कापू पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर को चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोल्ड बाइक को निशाना बना रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कल 8 अप्रैल को थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को मुखबीर से सूचना मिली कि कापू बस स्टैंड के पास एक युवक सेकंड हैंड बाइक बिक्री के लिए कुछ लोगों से चर्चा कर रहा है। युवक के पास बाइक का कोई कागजात नहीं है। संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने संदेही युवक को बाइक बिक्री के संबंध में पूछताछ कर कागजात दिखाने बोले जिसमें उसने बाइक के कागजात नहीं होना बताया। थाना प्रभारी द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर युवक संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया ने बाइक को महीने पहले पत्थलगांव क्षेत्र से चोरी करना बताया और कुछ बाइक को धरमजयगढ, पत्थलगांव और खम्हार बाजार से चोरी कर घर बाड़ी में छुपा कर रखना बताया।

कापू पुलिस द्वारा आरोपी संजय उर्फ कलाउ नगेसिया को साथ उसके घर गई, जहां आरोपी के बाड़ी में छुपा कर रखें अन्य बाइक गवाहों के समक्ष बरामद किया गया है ।

आरोपी संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया पिता मंगलू नगेसिया उम्र 27 साल निवासी रतनपुर टिहलीसराई थाना कापू जिला रायगढ़ के कब्जे से 05 मोटर सायकल– हीरो होण्डा सीडी डीलक्स काला रंग सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स काला रंग सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स रेड ब्लैक सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स लाल काला रंग सोल्ड, हीरो स्प्लेंडर प्लस नीला काला रंग सोल्ड, *कुल कीमती करीब 1,80,000 रुपए* का बरामद किया गया।

आरोपी ने बताया कि कल ही उसने चोरी की बाइक बिक्री के लिये निकाला और पकड़ा गया। थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी निकाली गई। जिस पर आरोपी संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया के विरुद्ध पूर्व में थाना बतौली जिला सरगुजा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है।

आरोपी के कृत्य पर थाना कापू में *इस्तगासा क्रमांक 01/2024 धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यवाही में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक देवलाल राठिया, आरक्षक सामवेल मिंज और विभूति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026