छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आखिरकार पकड़ा गया बिलाल! लव ट्रैप में लड़कियों को फंसा कर करता था उनके साथ गंदा काम!  रायगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा! अभी भी कई लड़कियां है चंगुल में.. जानिए पुरा मामला


रायगढ़, 17 अप्रैल – सोशल मीडिया की दोस्ती ने एक युवती की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। प्यार और शादी का सपना दिखाकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले शातिर आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की विशेष टीम ने आखिरकार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मधुबनी (बिहार) का रहने वाला 23 वर्षीय बिलाल एहसान है, जो 2020 में कोचिंग के बहाने रायगढ़ आया और एक युवती को शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा।

युवती ने जब आरोपी के अन्य लड़कियों से संबंधों की सच्चाई जानी, तो उसके होश उड़ गए। खुद को ठगा महसूस कर उसने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए विशेष टीम को दिल्ली-गाजियाबाद रवाना किया।

तकनीकी मदद से आरोपी को ट्रेस कर गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बिलाल ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी पर लगा है गंभीर धाराओं का शिकंजा – भादवि की धारा 376(2)(n), 313 और IT एक्ट की धारा 67, 67(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में और डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

अब बिलाल के प्रेमजाल में फंसी अन्य लड़कियों की पहचान में जुटी पुलिस। क्या यह अकेला मामला है या किसी बड़े रैकेट की कड़ी?

जांच जारी है…

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026