छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बीवी भागी जान बचाकर: गुस्साए मियां ने कुल्हाड़ी से  मवेशी को दी खौफनाक मौत! रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़, 26 अगस्त। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ग्राम कपियाभौना में पत्नी से विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर घर के मवेशी को कुल्हाड़ी से मार डाला। कापू पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बकरी बेचने को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार घटना 24 अगस्त की दोपहर की है। ग्राम कपियाभौना चोट्टोपारा निवासी रामधनी एक्का (49 वर्ष) अपनी पत्नी बिमला एक्का से घर की बकरी बेचने की बात पर झगड़ने लगा। पत्नी ने बकरी बेचने से इंकार किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए महिला खेत की ओर भाग गई। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में घर के मवेशी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पति से लगातार डर में जी रही थी पत्नी

पीड़िता बिमला एक्का ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति आए दिन उसे जान से मारने की धमकी देता है और घर में लगातार भय का माहौल बना रहता है।

आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि शिकायत पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 140/2025 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 351(2), 325 बीएनएस तथा पशु क्रूरता अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव, एएसआई कमल राजपूत और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। पुलिस ने साफ किया है कि “पशुओं पर क्रूरता करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026