छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोल वाशरी में मालिकाना हक को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष! दर्जन भर घायल! 10 हिरासत में.. बन्दूक गोलियां चलने की बात भी आई सामने

रायगढ़/सुंदरगढ़: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में हेमगिरी पुलिस सीमा के अंतर्गत गर्जनबहाल कोल वाशरी में गुरुवार देर रात दो गुटो के बीच झड़प के बाद कथित गोलीबारी और मारपीट की घटना के सिलसिले में दस लोगों को सुंदरगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

सुंदरगढ़ पुलिस के अनुसार गर्जनबहाल कोलवासरी में मलिकाना हक को लेकर कोल वाशरी के दो पार्टनरों के बीच में विवाद चल रहा है।  इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि गुरुवार की शाम करीब 5 से 6 बजे के आसपास 15 से 20 गाड़ियों में कुछ हथियारबंद लोग वासरी में पहुंचे।

इसके बाद वहां जमकर मारपीट भी हुई। इस मारपीट में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें कुछ को सुंदरगढ़ जिला अस्पताल और कुछ को रायगढ़ के अस्पताल में लाया गया था।

इस पूरी घटना में कथित रूप से गोली बंदूक चलने की भी बात की जा रही है मगर पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम के जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि घटनास्थल पर गोलीबारी हुई है या नहीं।

वाशरी में तोड़फोड़ की गई और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के दोनों पार्टनर रायगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। इनके बीच मलिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

देर रात दो घायलों को रायगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था। जहां उनसे पूछताछ और कस्टडी लेने के लिए उड़ीसा की सुंदरगढ़ पुलिस भी पहुंची थी।

एसडीपीओ हिमांशु भूषण बेहरा ने संवाददाताओं को बताया, “कल रात एक कोल वाशरी में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। सुंदरगढ़ के दो युवकों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों से पूछताछ के लिए ओडिशा से एक पुलिस दल छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल उड़ीसा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आज शाम तक पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। इसके बाद सही स्थिति और घटना का पता चल पाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026