छोड़कर सामग्री पर जाएँ

होली की रात परिवार में खुनी ख़ेल ! बड़े भाई ने छोटे को उतरा मौत के घाट ! जूटमिल थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के तरकेला गांव के डीपापारा में होली की रात बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। 28 वर्षीय सुशील दास महंत ने मामूली कारण पर 24 वर्षीय छोटे भाई निर्मल दास महंत को डंडे से ऐसा पीटा कि उसकी जान चली गई। आरोपी को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, निर्मल दास महंत नशे की हालत में रात करीब 9 से 9:30 बजे घर पर गली गलौज और अभद्रता कर रहा था। उसके बुजुर्ग मां-बाप ने उसे समझाने की तमाम कोशिश की, मगर निर्मल रुकने का नाम नहीं ले रहा था। इसी बीच, बड़ा भाई सुनील जो सो रहा था। झगडे की आवाज सुनकर उठा और उसे रोकने की कोशिश की। मगर उलटे उनके बीच ही विवाद शुरू हो गया। इस विवाद ने भयानक रूप ले लिया।

निर्मल दास महंत का शव, जो होली की रात हत्या का शिकार हुआ।

इसी दौरान, गुस्से में आकर सुशील ने लकड़ी के बत्ते से निर्मल पर ऐसा हमला किया कि निर्मल लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया गया है कि उस वक़्त आरोपी सुशील भी नशे की हालत में था। होली की शाम दोनों ने एक साथ शराब पी थी और घर भी एक साथ आये थे। जिसके बाद बड़ा भाई घर जाकर सो गया था।

गांव में हुई हत्या के आरोपी सुशील दास की तस्वीर

घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी सुशील दास को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया है, जहां होली के दिन आमतौर पर खुशियाँ मनाई जाती हैं, वहीं दास परिवार में मातम छा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026