छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दोनो भाइयों ने मिलकर बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट! धरमजयगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ा!

  • प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने चंद घंटों में पकड़े आरोपी
  • ग्राम तराईमार की घटना, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

2 अप्रैल, रायगढ़ । धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आज थाना धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ने प्रेस कांफ्रेस कर घटना और आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकारी दी गई, जिसके अनुसार प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी।

आरोपी भाई

कांफ्रेंस में एसडीओपी धरमजयगढ़ ने बताया कि

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सिविल अस्पताल पहुंची, जहां मृतक की पहचान दयाराम साहू (27) पिता फागूलाल साहू के रूप में हुई।

जांच में पता चला कि दयाराम का निरंजन सिदार की रिश्तेदार युवती से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर निरंजन और उसका भाई राजू सिदार पहले से नाराज थे। बीती 1 मार्च की रात जब दयाराम निरंजन के घर पहुंचा तो दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर उस पर मोटरसाइकिल के शॉक-एब्जॉर्बर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वीडियो: पुलिस सिरसत में दोनों आरोपी भाई

पुलिस ने मृतक के भाई कन्हैया साहू (34) की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) BNS के तहत अपराध क्रमांक 85/2025 दर्ज किया। दोनों आरोपी निरंजन सिदार (31) और राजू सिदार (18) को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

वीडियो: प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते एसडीओपी सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी कमला पुसाम

पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस सफलता में सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक सुधो भगत, आरक्षक विजय राठिया, विनय तिवारी, कमलेश राठिया, किशोर राठौर, अलेक्सियस एक्का और महिला आरक्षक सोनम उरांव, संगीता भगत, नीरा समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026