छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिना नोटिस निगम ने जेसीबी से तोड़ दी निजी मकान की बाउंड्रीवाल: पूर्व पार्षद बोले, इसमें महापौर और पार्षद का पर्सनल इंट्रेस्ट, जानिए पूरा मामला

रायगढ़। नगर निगम की जेसीबी कार्रवाई को लेकर वार्ड क्रमांक 38 (देवार पारा क्षेत्र) में गुरुवार को विवाद की स्थिति बन गई। यह वार्ड महापौर जीवर्धन चौहान का हैं। पूर्व पार्षद मुरारी भट्ट ने आरोप लगाया कि महापौर जीवर्धन चौहान तथा वार्ड के पार्षद कुंदन डेहरी “पर्सनल इंटरेस्ट” लेकर कार्रवाई करा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पट्टे/निजी जमीन पर बनी बाउंड्री को तोड़ दिया गया, जबकि प्रभावित पक्ष ने पहले दिए गए नोटिस का जवाब और अपने दस्तावेज जमा कर दिया था। बुलडोजर कार्रवाई के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने निगम टीम से कार्रवाई के आदेश, शिकायतकर्ता और जिम्मेदार अधिकारी का नाम बताने की मांग की। मगर मौजूद निगम कर्मचारी ऊपर से आदेश है, बताकर टालते रहे।

अंतिम तोड़फोड़ का कोई नोटिस नहीं

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 38 देवार पारा में महेंद्र यादव के स्वामित्व की पट्टे की जमीन है। प्रभावित पक्ष की ओर से रीना यादव ने बताया कि 2005 में सड़क निर्माण के समय उन्होंने अपनी 6 फीट निजी जमीन सड़क के लिए दी थी। बाउंड्री लगभग एक महीने पहले बनवाई गई थी। उनके अनुसार निगम से एक नोटिस आया था, जिसका जवाब दिया गया और पट्टा/दस्तावेज भी जमा किए गए, लेकिन उसके बाद कोई लिखित जवाब या अंतिम तोड़फोड़ कार्रवाई की सूचना नहीं दी गई। आरोप है कि जिस समय तोड़फोड़ हुई, उस वक्त घर पर महेंद्र यादव मौजूद नहीं थे और बिना स्पष्ट पूर्व सूचना के जेसीबी से दीवार गिरा दी गई।

पूर्व पार्षद बोले महापौर और पार्षद का पर्सनल इंटरेस्ट

पूर्व पार्षद मुरारी भट्ट ने घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए कहा कि यह इलाका पहले भी विवादों में रहा है। महापौर जीवर्धन चौहान भी यहीं रहते हैं। उनके बयान के मुताबिक संबंधित स्थल निजी/पट्टे की जमीन है और उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर जीवर्धन चौहान तथा वार्ड के पार्षद कुंदन डेहरी “पर्सनल इंटरेस्ट” लेकर कार्रवाई करा रहे हैं।

मुरारी भट्ट ने कहा कि कि वार्ड के लोग यह जानना चाहते हैं कि शिकायत किसने की और किसके निर्देश पर जेसीबी भेजी गई। उनका कहना है कि अगर कार्रवाई नियमों के तहत हुई है तो लिखित आदेश और शिकायत की प्रति सार्वजनिक की जानी चाहिए।

वहीं महेंद्र कुमार यादव ने भी कहा कि तोड़ने की कार्रवाई का लिखित नोटिस नहीं मिला और मौके पर मौजूद कर्मचारी/ड्राइवर “ऊपर से आदेश” कहकर अधिकारी का नाम बताने से बचते रहे। प्रभावित पक्ष ने नगर निगम से नुकसान की भरपाई और पूरे मामले की जांच की मांग की है।

देखे घटना की न्यूज स्टोरी

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026