छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ब्रेकिंग: जिंदल रोड भगवानपुर मारुति शोरूम के सामने हुआ दर्दनाक हादसा! ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा.. पीस गई बॉडी.. मौके पर मौत

रायगढ़। औद्योगिक क्षेत्र रायगढ़ में आज सड़क हादसे में एक और युवक की बलि चढ़ गई। सोमवार रात करीब 9:00 बजे के आसपास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरीके से रौंद दिया है। जिंदल रोड भगवानपुर मारुति शोरूम के सामने यह दर्दनाक और भयानक वाक्या घटित हुआ है। घटना इतनी भयानक है कि कल्पना भी नहीं की जा सकती। उसके बॉडी के कई पार्ट्स पीस गई है। वहाँ लोगों का हुजूम बना हुआ है।

इस मामले में कोतरा रोड थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचने वाली है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लाश इतनी बुरी तरीके से रौंदी दी गई है कि देखकर पहचान काफी मुश्किल है।

आपको बता दे कि इसी रोड पर स्थित जिंदल स्टील एंड पावर और जिंदल सीमेंट जैसे बड़े प्लांट है। जिससे यहां पर भारी वाहनों की आवाजाही दिन रात बनी रहती है। यहां ट्रांसपोर्ट नगर भी है और घनी आबादी भी। रात के समय यहां गाड़ी चलाना किसी खतरे से कम नहीं होता।

Update

गोरखा में खून से लथपथ लाश को देखने भीड़ होने पर उसकी पहचान भगवानपुर में रहने वाले मनोज सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई जो गैरेज में ग्रीस लगाने का काम करता था। फिर क्या, शिनाख्त होते ही लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा राशि की मांग कर चक्काजाम पर उतर गए। व्यस्त मार्ग में दुर्घटना के बाद चक्काजाम की सूचना मिलते ही कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव अपने स्टॉफ के साथ मौके पर गए और लोगों को चक्काजाम हटाने के लिए कहा, मगर वे नहीं माने। ऐसे में वातावरण में तनाव का जहर घुलते देख पुलिस की अतिरिक्त फोर्स भी वहां पहुंची।

मुआवजा राशि की मांग को लेकर लोगों ने प्रशासन पर काफी आरोप-प्रत्यारोप भी लगाएं। इस तरह जब तहसीलदार ने मृतक युवक के परिजनों को शासन की तरफ से तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिलाने की बात कही, तब कहीं जाकर चक्काजाम का बखेड़ा समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल, कोतरा रोड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया, ताकि मंगलवार सुबह आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। वहीं, आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत मुकदमा पंजीबद्ध करते हुई पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026