छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ब्रेकिंग: सीएसपी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के विवाद में फ्रंट फुट पर आए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक! अपने जिलाध्यक्ष के अपमान पर सैकड़ों कांग्रेसियों ने सड़क पर किया हल्ला बोल! सीएसपी और चक्रधर नगर टीआई को हटाने की मांग! जानिये डिटेल में.. देखे वीडियो..

रायगढ़। रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और रायगढ़ सीएसपी के बीच विवाद ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। इस पूरे विवाद में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक सामने आए हैं। आज विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी ने स्टेशन चौक कांग्रेस कार्यालय से एसपी ऑफिस तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से चक्रधर नगर थाना प्रभारी और रायगढ़ सीएसपी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन भी दिया। इस दौरान रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला नहीं थे। नारेबाजी करते हुए रैली जब रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।तब वहां रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा बाहर आकर ज्ञापन लिया गया और बातचीत के लिए सिर्फ चार लोगों के डेलिगेशन को बुलाया गया।

रायगढ़ एसपी कार्यालय के पास नारेबाजी करते कांग्रेसी

इस मामले में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने मीडिया को बताया कि

“वार्ड नंबर 27 में चुनाव के दौरान एक पार्टी के द्वारा गुंडागर्दी की गई। पुलिस को इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके अलावा हमारे जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सरेआम शराब पीकर आए हो कहां गया, जबकि आप इसको को जस्टिफाइड नहीं कर लेते, तब तक आप ऐसा नहीं कह सकते। इसकी शिकायत हमने माननीय एसपी साहब से की है। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। हमने रायगढ़ सीएसपी और चक्रधर नगर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है। सीएसपी राज्य सेवा के अधिकारी हैं। इसलिए एसपी उन पर कार्यवाही नहीं कर सकते। उनके लिए हम ऊपर शिकायत करेंगे।”

वीडियो: मामले के बारे में मीडिया को बयान देते रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक

इस मामले में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने मीडिया को बताया कि

“अभी विधायक जी के साथ कुछ पार्टी पर्सन्स उनके साथ आए थे। उनकी शिकायत थी कि 2 दिन पहले उनके साथ एक घटना हुई थी । जिसमें पुलिस ने उनके साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है। उसको लेकर हमने भरोसा दिलाया कि हम जांच करेंगे। उनकी और भी कुछ शिकायतें थी जैसे उस दिन पुलिस पेट्रोलिंग नहीं थी जबकि उस दिन हम लोगों ने ड्यूटी लगाई थी। अगर उनके इस बात में सच्चाई होगी तो जांच के बाद जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता के सवाल के जवाब में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि

“जहां तक हमने वीडियो देखा है। अभद्रता की बात सामने नहीं आई है। उनसे कुछ बोला गया था। उनके साथ कुछ बातचीत हुई है। जिसको लेकर उन्होंने ऑब्जेक्शन जताया है। इसकी भी जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।”

क्या हुआ था..

मामले के बारे में बताते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा

वार्ड नंबर 27 में वोटिंग के एक दिन पहले रविवार की रात को रायगढ़ सीएसपी अभिनव उपाध्याय और रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आरोप लगाया था कि भाजपा के लोग आज रात गुंडागर्दी करेंगे। इस बात को स्वयं अनिल शुक्ला ने जाकर पुलिस को बताई थी। मारपीट की घटना होने के बाद उन्होंने चक्रधर नगर पुलिस को फोन भी किया था थाना प्रभारी द्वारा 1 घंटे में आने के बाद कही गई थी मगर भी नहीं आए थे। उन्होंने पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे। जिस पर मौके पर मौजूद सीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा 2 पेट्रोलिंग दिन घूमने की बात कही गई थी। इसी बीच बात बढ़ती गई और रायगढ़ सीएसपी ने उनके शराब पीने को लेकर मेडिकल टेस्ट की बात कही। जिसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शब्दों की मर्यादा लाघी। मामला और बिगड़ गया।

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026