छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ब्रेकिंग: श्रम उपायुक्त के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा! जमकर की नारेबाजी.. श्रम मंत्री से शिकायत! कैमरे के सामने खोल कर रख दी विभाग की पोल.. जानिए पूरा मामला; देखें विडियो..

रायगढ़। जिले में आज जिला कलेक्ट्रेट के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के नीचे मजदूरों ने श्रम विभाग के उपायुक्त खिलाफ हल्ला बोल कर दिया है। अपने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में श्रम विभाग के खिलाफ उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार द्वारा जारी श्रम योजनाओं में अपने चहेते हितग्राहियों को लाभ देने और पात्र हितग्राहियों का नाम हटा देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया है कि श्रमिकों का काम आठ -दस महीने में भी नहीं होता है। विभाग द्वारा जानबूझकर का काम रोक दिया जाता है।

वीडियो: नारेबाजी करते हुए श्रमिकों

इसके साथ ही श्रमिक विभाग में 32 पात्र हितग्राहियों की जगह अपात्र हितग्राहियों को ₹32 लाख दे दिया गया था जिसे लेकर तीन लेबर इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था। नीचे वीडियो में विश्वकर्मा असंगठित मजदूर संघ सचिव ने इस पूरे मामले को बताते हुए कहा कि

वीडियो: पूरे मामले को उजागर करते श्रमिक संघ के सचिव

मजदूरों ने श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ को अपने ज्ञापन में अपनी 5 सूत्रीय मांगे रखी हैं। जो इस प्रकार है।

  1. यह कि असंगठित कर्मकार की योजना आवेदन पर ओटीपी संदेश को समाप्त किया जाए और संशोधन आवेदन पर नामिनी को प्राथमिकता देकर मुख्यमंत्री दिव्यांग सहायता योजना में आवेदन करते समय नाम नी का मोबाइल नंबर अंकित कर ओटीपी संदेश को सत्यापित किया जावे।
  2. यह की समस्त योजना आवेदन लोक सेवा के अधीन होते हुए भी निराकृत उपरांत 8 से 10 माह में पात्र हितग्राही को लाभ नहीं मिल पाता है। जिसमें जानबूझकर विभाग द्वारा रुका जाता है।
  3. यह की सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय रायगढ़ में व्यक्ति विशेष के योजना आवेदन को चिन्ना अंकित कर अपात्र आवेदन को निराकृत कर समय पूर्व लाभ आमंत्रित किया जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप तीन श्रम निरीक्षको को निलंबन का परिणाम झेलना पड़ रहा है।
  4. यह की समस्त योजना आवेदन को बजट के अभाव में पाठ योजना आवेदन को बिना सूचना के किसी और किसी भी प्रकार के आदेशित कर मनमाने अपने स्तर पर निरस्त कर दिया गया है। जो गरीब हितग्राहियों के ऊपर गलत और अन्याय हैं। बजट के अभाव में निरस्त आवेदन को पुनः जीवित कर पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ दिया जाए।
  5. यह की विभागीय कार्य को जन्मजात व्यक्ति विशेष को दिया गया है जिस पर श्रमिक को विभाग से निराश (बैरंग) वापस लौटना पड़ता है. विभाग में 14 कर्मचारी होते हुए भी श्रमिकों का कार्य सही समय से नही होना विभाग की और कमियां स्पष्ट प्रदर्शित होता है। जिस पर समान रूप से कार्य दिया जाए ताकि श्रमिकों का कार्य सही ढंग से हो पाएगा और श्रमिक में आश जग पाएगा।
मजदूरों की 5 सूत्रीय मांगे

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026