छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर समारोह 2025: स्थानीय कलाकारों ने लगाया भेदभाव का आरोप! बोले; ना कही नाम, ना कोई पेमेट.. पंजीकृत कलाकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन!

रायगढ़। चक्रधर समारोह 2025 में स्थानीय कलाकारों के साथ भेदभाव और उपेक्षा किए जाने के विरोध में आज रायगढ़ के पंजीकृत कलाकारों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कलाकारों ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा बाहर से बुलाए गए कलाकारों को पारिश्रमिक, आवास और भोजन आदि की संपूर्ण व्यवस्था की गई। वहीं स्थानीय कलाकारों को न केवल भुगतान से वंचित रखा गया बल्कि उन्हें केवल शाम 5 से 6 बजे के बीच कार्यक्रम प्रस्तुत करने की बाध्यता दी गई। साथ ही समाचार पत्रों एवं ब्रोशर में भी स्थानीय कलाकारों के नाम शामिल नहीं किए गए।

चक्रधर समारोह 2025 का कार्यक्रम विवरण और कलाकारों की सूची

कलाकारों ने इसे रायगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय प्रतिभाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव जैसे बड़े आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाता है, लेकिन शहर की पहचान बने चक्रधर समारोह में ही स्थानीय कलाकारों को हाशिए पर रखा जाना बेहद दुखद है।

रायगढ़ में चक्रधर समारोह 2025 में भेदभाव के संबंध में स्थानीय कलाकार कलेक्टर के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त करते हुए।

भेदभाव से आहत होकर कई कलाकारों ने अपना निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया। इस अवसर पर कलाकारों ने मांग रखी कि भविष्य में किसी भी आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ समान व्यवहार किया जाए और उन्हें भी बाहरी कलाकारों की तरह उचित पारिश्रमिक व सम्मान मिले।

PDF: रायगढ़ के पंजीकृत कलाकारों का सामूहिक रूप से कलेक्टर को ज्ञापन

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026