छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चांदमारी डबरी हत्याकांड का खुलासा: दो दोस्तों ने मिलकर दी बेरहम मौत!

रायगढ़। धरमजयगढ़ पुलिस ने किया चांदमारी डबरी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्ताररायगढ़, 24 अक्टूबर। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित चांदमारी डबरी हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मामूली रंजिश के चलते दोनों ने अपने दोस्त की सिर पर रॉड और पेचकस से प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या की थी।

थाना धरमजयगढ़ में शुक्रवार को एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह डुगरूपारा निवासी कैलाश सारथी (19 वर्ष) का शव चांदमारी डबरी में पानी के ऊपर तैरता मिला था।  

मृतक के सिर में गहरी चोट, दाहिने कान कटे होने और गले पर नाखूनों के निशान पाए गए थे। घटनास्थल पर खून और घसीटने के निशान मिलने से स्पष्ट था कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को डबरी में फेंका गया है।

परिजन की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 277/2025 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक के रिश्तेदारों और मित्रों से पूछताछ में जानकारी मिली कि घटना की रात कैलाश को सुरेश यादव उर्फ लल्ला (26 वर्ष) और अजीत कुमार यादव (23 वर्ष), दोनों निवासी जेलपारा, धरमजयगढ़, के साथ देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात नराई टिकरा में मृतक से विवाद होने पर उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी सुरेश ने पहले से एक लोहे की रॉड चांदमारी क्षेत्र में छिपाकर रखी थी।

योजनानुसार अजीत ने कैलाश को किसी बहाने वहां बुलाया, जहां तीनों ने साथ बैठकर खाना-पीना किया। इसके बाद सुरेश ने मौके देखकर रॉड से कैलाश के सिर पर वार किया, जिससे वह गिर पड़ा। फिर अजीत ने मोटरसाइकिल में रखे पेचकस से वार कर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को घसीटकर डबरी में फेंका गया।

पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताए स्थान से हत्या में प्रयुक्त रॉड, पेचकस और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। सुरेश यादव के घटना के समय पहने कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026