छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नीलाचल भवन में उत्कल दिवस की धूम! देखे तस्वीरें…

रायगढ़। दिनांक 01 अप्रैल 2024 को उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति ने पुलिस लाइन स्थित नीलाचल भवन में उत्कल दिवस धूम धाम से मनाया। कार्यक्रम सायं 7 बजे प्रारंभ हुआ, इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रभु जगन्नाथ का विधिवत पूजन अर्चन कर किया गया।

 मंच पर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, सचिव देवेश षड़ंगी, समाज के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती जया षड़ंगी, ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ.के.एन.पटेल, श्री जगन्नाथ मंदिर न्यास के प्रबंध न्यासी डॉ.दिनेश षड़ंगी और उत्कलिका अध्यक्ष श्रीमती विपुला मिश्रा उपस्थित रहीं। मंच पर आसीन समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य जनों के स्वागत के पश्चात श्रीमती पुष्पांजली दास ने अपने मधुर स्वर में वंदे उत्कल जननी का गायन किया। तत्पश्चात समिति की विभिन्न इकाइयों के लेखा जोखा प्रस्तुति और वार्षिक प्रतिवेदन के वाचन की कड़ी में सर्वप्रथम नवगठित स्पोर्ट्स क्लब के प्रतिवेदन का वाचन श्री राजीव नयन मिश्रा, पंडित भवानी शंकर षड़ंगी विद्यालय का प्रतिवेदन वाचन शाला विकास समिति उपाध्यक्ष श्री नगेन्द्र आचार्य, श्री जगन्नाथ मंदिर का प्रतिवेदन वाचन न्यास के कोषाध्यक्ष श्री नारायण मिश्रा, उत्कलिका का प्रतिवेदन वाचन उत्कलिका अध्यक्ष श्रीमती विपुला मिश्रा ने किया। 

मंचीय उद्बोधन की कड़ी में श्रीमती जया षड़ंगी ने समिति की विभिन्न इकाइयों का परिचय दिया वहीं डॉ.के. एन.पटेल ने समाज के सदस्यों को प्रत्येक कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की वहीं जगन्नाथ मंदिर न्यास के प्रबंध न्यासी डॉ. दिनेश षड़ंगी ने अपने उद्बोधन में उत्कल संस्कृति का परिचय देते हुए प्राचीन वास्तु कला के बारे में बताया।

समिति के सचिव श्री देवेश षड़ंगी ने समिति के संघर्ष के दिनों के बारे में विस्तार से बताते हुए सबको सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आने को कहा। इस अवसर पर श्री कृष्ण लाल मिश्रा ने वृक्ष बचाओ अभियान पर अपनी कविता का पाठ किया।

 मंच संचालक शैलेंद्र कुमार नंदे ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को रात्रि भोज हेतु आमंत्रित किया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026