छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जनगणना 2027: नागरिक 10 से 24 जनवरी तक मोबाइल एप से कर सकेंगे स्व-गणना: 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

रायगढ़। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत नागरिकों को 10 से 24 जनवरी 2027 तक मोबाइल एप के जरिए स्व-गणना करने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से आवश्यक जानकारी जुटाएंगे।

तैयारियों के सिलसिले में जिला मुख्यालय के सृजन सभाकक्ष में जिला एवं चार्ज स्तरीय जनगणना अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने उपस्थित अमले को जनगणना की पूरी प्रक्रिया गंभीरता से समझने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी कार्य के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए सभी प्रकार की शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण सत्र में ही कर लिया जाए।

मोबाइल एप से स्व-गणना और डोर-टू-डोर सर्वे की समयसीमा

उप जनगणना अधिकारी धनराज मरकाम ने जनगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इससे मिलने वाले आंकड़े विकास योजनाओं को तैयार करने, प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करने और विभिन्न सार्वजनिक नीतियों के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार, 10 से 24 जनवरी 2027 के बीच नागरिक मोबाइल एप के माध्यम से अपने परिवार का ब्योरा स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 की अवधि में प्रगणक घर-घर जाएंगे और निर्धारित प्रारूप के अनुसार परिवारों से शेष आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। स्व-गणना के दौरान नागरिकों को सभी विवरण सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरने होंगे।

डिजिटल एंट्री और तकनीकी पहलुओं पर दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के उप संचालक अशोक मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी शेष पंडा और मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा ने तकनीकी बारीकियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल एप के संचालन, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि और निर्धारित प्रारूप में जानकारी सही ढंग से भरने का तरीका समझाया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में मारपीट को लूटपाट बताकर दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट: एसपी बोले, झूठी शिकायत करने वालों पर होगी कार्रवाई

पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर लगाया था नकदी और सोने की चेन छीनने का आरोप, शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र देकर कबूला सच
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में बंगुरसिया मेन रोड पर साइन बोर्ड से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, जारी किया नंबर

चक्रधरनगर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके का किया मुआयना, शव मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों की तलाश के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 14, 2026

धान खरीदी से पहले रायगढ़ प्रशासन का सख्त एक्शन: 4 कर्मचारी बर्खास्त, 3 निलंबित और 12 का तबादला

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में पारदर्शी धान उपार्जन की तैयारी के बीच पिछले साल की शिकायतों पर गिरी गाज
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दूसरे चरण का अधिकारियों ने लिया जायजा: खेतों में पहुंच रहा प्रशासनिक अमला

लैलूंगा और धरमजयगढ़ तहसील के गांवों में राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण, खसरों का पॉलीगॉन बनाकर दर्ज किया जा रहा रकबा
अक्टूबर 14, 2026

रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर होगी दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी: 31 अक्टूबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य

पीएम-आशा योजना के तहत अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली और सोयाबीन की खरीदी के लिए जिले की 17 सहकारी समितियां अधिसूचित
अक्टूबर 14, 2026

सड़क और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक: ट्रैफिक सुधार और त्यौहारों के दौरान पंडालों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

कलेक्टर और एसएसपी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, इंडस्ट्रियल सेफ्टी हैंडबुक तैयार करने और त्योहारों पर सुरक्षा पुख्ता करने के दिए निर्देश
अक्टूबर 14, 2026

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकले युवक के साथ केलो डेम के पास लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

मारपीट कर आईफोन, मोटोरोला मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, तीसरे फरार साथी की तलाश जारी
अक्टूबर 14, 2026

बंगुरसिया साइन बोर्ड से लटकी मिली लाश: हत्या या आत्महत्या..? जांच में जुटी पुलिस

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 40 से 45 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटीं।
अक्टूबर 14, 2026

10 माह के मासूम को 1.80 लाख में बेचा: पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बरामद कर मां समेत पांच को पकड़ा

कुनकुरी क्षेत्र में महिला पर बिचौलिए के माध्यम से बच्चा बेचने का आरोप, विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर बच्चे को सकुशल बचाया
अक्टूबर 14, 2026