छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर समारोह 19-21 सितंबर तक निगम ऑडिटोरियम में! स्थानीय कलाकारो पर फोकस..

  • 19 से 21 सितम्बर तक पूरी गरिमा के साथ चक्रधर समारोह का होगा तीन दिवसीय आयोजन
  • जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, समारोह में शामिल होने 31 अगस्त तक स्थानीय कलाकार कर सकते है आवेदन
  • पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम में आयोजित होगा समारोह, आयोजन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है निर्णय
  • राजा चक्रधर सिंह के पुत्र व पूर्व मंत्री स्व.भानुप्रताप सिंह के निधन के कारण विलंब से आयोजित हुई थी बैठक

रायगढ़। चक्रधर समारोह का आयोजन पूरी गरिमा के साथ 19 से 21 सितम्बर तक पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम में आयोजित होने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। स्थानीय कलाकारों की इसमें प्रमुखता से सहभागिता होगी। समारोह में शामिल होने के लिए कलाकार 31 अगस्त तक कलेक्टर कार्यालय के नजरात शाखा में आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही वे सहायक नोडल अधिकारी-चक्रधर समारोह श्री शिव कुमार डिप्टी कलेक्टर से संपर्क कर सकते है।
         

उल्लेखनीय है कि राजा चक्रधर सिंह के पुत्र व विधानसभा सदस्य तथा कैबिनेट मंत्री रहे स्व.श्री भानूप्रताप सिंह के विगत 14 जून को निधन होने के कारण आयोजन समिति की बैठक विलंब से आयोजित की गई। बीते 5 अगस्त को चक्रधर समारोह के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजन समिति की बैठक हुयी। जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष चक्रधर समारोह का पूरी गरिमा के साथ त्रि-दिवसीय आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम में करने का निर्णय लिया गया।

चक्रधर समारोह का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव (भाप्रसे) नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर व डिप्टी कलेक्टर श्री शिव कुमार कंवर को समारोह के आयोजन का सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026