छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर नगर पुलिस ने खोला महिला की मौत का राज! अपने ही बेटे ने बड़ी बेरहमी से उतारा था मौत के घाट.. 

रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर पुलिस में एक युवक को उसकी माँ की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने अपनी माँ को कुल्हाड़ी से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने बताया कि युवक को उसके माँ के चरित्र पर शक था। लोग उस बारे में गलत-गलत बातें कहते थे। इसलिए उसने उसे मार डाला।

घटना चक्रधर नगर थाने के अंतर्गत ग्राम बरलिया के हरिजन पारा  की है। 28 फरवरी को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गांव की नंदिनी सारथी पति (45 वर्ष) की हत्या कर दी गयी है। पुलिस जब घर पहुंची तो वहां महिला लाश पड़ी हुई थी। लाश पर कई जगह कुल्हाड़ी के निशान थे। महिला विधवा थी और उसका एक 25 साल का बेटा है। जिसका नाम विजय सारथी है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद महिला के बेटे को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद बेटे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसने बताया कि ‘गांव में उसकी मां के चरित्र को लेकर कई बातें सुनने में मिल रही थी। जिससे वह गुस्से में था। कल शाम करीब 4-5 के बीच दोनों मां-बेटे में इसी बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ और झगड़ा-विवाद में विजय सारथी ने कुल्हाड़ी से मां के गर्दन, सिर व शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोट पहुंचाकर हत्या करना बताया।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त टांगी, खून लगे कपड़े व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जप्ती कर आरोपी विजय सारथी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड न पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026