छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर समारोह में 16 और 17 सितंबर को सजेगा कुश्ती का अखाड़ा: देश-प्रदेश के पहलवान दिखाएंगे दांव-पेंच

रायगढ़। 41वें चक्रधर समारोह के तहत 16 और 17 सितंबर को मोती महल परिसर में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस दंगल में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से महिला और पुरुष पहलवान अपने दमखम और दांव-पेंच का प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के तहत मुकाबले होंगे और विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे शुभारंभ

कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 सितंबर को सुबह 11 बजे मोती महल परिसर में होगा। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे।

उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुरेन्द्र कुमार बेसरा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल तथा रायगढ़ नगर पालिक निगम के महापौर जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

अखिल भारतीय और राज्य स्तरीय वर्गों में नकद इनाम

प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर पुरुषों के लिए तीन भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय 51 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये रखा गया है। 72 से 79 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 41 हजार, द्वितीय 21 हजार व तृतीय 9,100 रुपये तथा 62 से 71 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 21 हजार, द्वितीय 11 हजार व तृतीय 7,100 रुपये दिए जाएंगे।

महिला वर्ग में 71 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में विजेता को 41 हजार, उपविजेता को 21 हजार और तीसरे स्थान पर 11 हजार रुपये मिलेंगे। 62 से 70 किलोग्राम वर्ग में प्रथम 15 हजार, द्वितीय 11 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 7 हजार रुपये तय किया गया है।

इसके अलावा राज्य स्तरीय मुकाबलों में भी पुरुष और महिला दोनों वर्गों में विभिन्न भार श्रेणियों के तहत नकद पुरस्कार तय किए गए हैं। पुरुष वर्ग में 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये होगा, जबकि अन्य वर्गों में 48 किलोग्राम तक के पहलवानों के लिए पुरस्कार रखे गए हैं। महिला वर्ग में 70 किलोग्राम से अधिक से लेकर 48 से 51 किलोग्राम वर्ग तक पुरस्कार बांटे जाएंगे।

17 सितंबर को शाम 6 बजे पुरस्कार वितरण

दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण 17 सितंबर को शाम 6 बजे मोती महल परिसर में होगा। समापन समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे और अध्यक्षता राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। सांसद राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल और महापौर जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि रहेंगे। आयोजन समिति ने नागरिकों और खेल प्रेमियों से मोती महल पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026