छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सपनई जंगल में शराब की अवैध भट्टी पर चक्रधरनगर पुलिस का ताबड़तोड़ छापा! 220 लीटर जहरीली शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 21 अप्रैल 2025 — रायगढ़ में नशे के धंधे पर एक और करारा प्रहार करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने शनिवार को सपनई जंगल में संचालित एक बड़े अवैध शराब कारखाने का भंडाफोड़ कर डाला। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला की अगुवाई में हुई इस सनसनीखेज़ कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 220 लीटर महुआ शराब जब्त की और एक युवक को धर दबोचा।

जंगल में चल रहा था नशे का काला कारोबार!

गुप्त सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस ने सपनई नाला के घने जंगल में रेड की रणनीति बनाई। चारों ओर से घेराबंदी कर जब पुलिस टीम ने दबिश दी, तो वहां मौजूद युवक रंगे हाथों पकड़ा गया। उसकी पहचान कैलाश राठिया (26 वर्ष), निवासी ग्राम भगोरा के रूप में हुई।

कैलाश राठिया

बरामदगी ने उड़ा दिए होश

पुलिस ने मौके से दो बड़े ड्रम (50-50 लीटर), चार मझोले डिब्बे (25-25 लीटर) और एक 20 लीटर की जरिकेन समेत कुल 220 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ₹44,000 आंकी गई है।
साथ ही, मौके से 10 खाली ड्रम भी बरामद किए गए, जो अवैध शराब निर्माण के बड़े स्तर की पुष्टि करते हैं।

मौके से 10 खाली ड्रम भी बरामद किए गए

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

पूछताछ में आरोपी शराब निर्माण को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर उसे हिरासत में लिया गया और थाना चक्रधरनगर में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम और नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के निर्देशन में चली इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अमित शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, सुशील मिंज और मीन केतन पटेल ने अहम भूमिका निभाई।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026