छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राम नवमी शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट और डायवर्सन प्लान

रायगढ़। आगामी शोभायात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रूट चार्ट और ट्रैफिक डायवर्सन प्लान जारी किया गया है।

शोभायात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा:

शोभायात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होगी और गांधी प्रतिमा तिराहा, एमजी रोड, रामनिवास टाकिज चौक, सिल्वर पैलेस तिराहा, गौरीशंकर मंदिर, न्यू मार्केट तिराहा, सुभाष चौक, गद्दी चौक, कोष्टापारा तिराहा, चांदनी चौक, गांजा चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हण्डी चौक, घड़ी चौक होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगी।

रुट चार्ट

डायवर्सन प्वाइंट:

प्रशासन द्वारा निम्नलिखित स्थानों को डायवर्सन पाइंट के रूप में चिन्हित किया गया है:

  1. केवड़ाबाड़ी चौक
  2. शहीद चौक
  3. गोगाराईस मिल
  4. सत्तीगुड़ी चौक

चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध:

शोभायात्रा के दौरान इन स्थानों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा:

  1. गांधी प्रतिमा
  2. गोगाराईस मिल
  3. हण्डी चौक
  4. सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक)
  5. झाराशिल्प

आवागमन के वैकल्पिक मार्ग:

  • किरोड़ीमल चौक की ओर से आने वाली यातायात को शोभायात्रा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व केवड़ाबाड़ी चौक से मधुबनपारा मार्ग, सर्किट हाउस, मरीन ड्राइव, नया शनिमंदिर, डिसेंट टेलर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाने की सलाह दी गई है।
  • जूटमिल की ओर से आने वाले वाहन डिसेंट टेलर तिराहा, नया शनिमंदिर, मरीन ड्राइव, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा से होकर मधुबनपारा और फिर केवड़ाबाड़ी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

प्रशासन की अपील:

शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात में किसी प्रकार की बाधा से बचने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। सभी वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026