छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छठ महापर्व के खिलाफ रायगढ़ में अमर्यादित टिप्पणी: सड़क पर उतरा भोजपुरी समाज! पत्रकार चंद्रकांत उर्फ टिल्लू शर्मा पर गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज..

रायगढ़। रायगढ़ में व्यथित मानसिकता के कुछ लोगों द्वारा सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने का प्रयास किया गया। कहीं मंदिर में तोड़फोड़, तो कहीं सामाजिक संतों और समाज विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देखने को मिली। ऐसे ही एक मामले में जिसमें छठ महापर्व को लेकर पत्रकार चंद्रकांत उर्फ टिल्लू शर्मा के द्वारा अमर्यादित टिप्पणी की गई। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड के लोगों के कड़ा आक्रोश प्रकट किया था और इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने चंद्रकांत उर्फ टिल्लू शर्मा के खिलाफ गंभीर गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

टिल्लू शर्मा की विवादित पोस्ट

मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रकांत और टिल्लू शर्मा अपने आप को साप्ताहिक टूटी कलम के संपादक और IND24 के जिला प्रतिनिधि बताता है। हालांकि यह अखबार कभी छपता है या नहीं यह कोई नहीं जानता, लेकिन सोशल मीडिया में अटेंशन पाने के लिए की गई अपनी अनर्गल टिप्पणियों को लेकर हमेशा विवाद में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने और छठ महापर्व को लेकर एक  अनर्गल टिप्पणी की। जिसे लेकर उत्तर भारतीयों में काफी आक्रोश पनपा। यह सब उन्होंने उस समय किया जब रायगढ़ में अमित बघेल के बयान से सामाजिक आक्रोश चल रहा था और विजय राजपूत द्वारा सतनामी समाज के खिलाफ टिप्पणी से सतनामी समाज भड़का हुआ था। उसके बाद उनके इस फेसबुक पोस्ट ने उत्तर भारतीय लोगों को भड़काकर आग में पेट्रोल डालने का काम किया।

वीडियो: आज फिर मांग को लेकर समाज के लोग फिर पहुंचे एसपी कार्यालय

चंद्रकांत शर्मा टिल्लू शर्मा के खिलाफ 30 अक्टूबर को ही समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था। जिला पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली को इस मामले की जांच के लिए दिया था। मगर चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने से समाज में नाराजगी थी जिसे लेकर आज सैकड़ो की संख्या में उत्तर भारतीय लोग जिला पुलिस अधीक्षक के पास दोबारा पहुंचे थे। जिला पुलिस अधीक्षक ने समाज के लोगों की बात गंभीरता से सुनी और इस मामले में फौरन FIR दर्ज करने को कहा।

30 अक्टूबर को दिया गया आवेदन

महादेव छठ घाट के अध्यक्ष के आवेदन की शिकायत पर चंद्रकांत शर्मा और टिल्लू पर बीएनएस की धारा 196 और 299 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। दोनो ही धाराएं गैर जमानती हैं, फिलहाल आरोपी चंद्रकांत उर्फ टिल्लू शर्मा कोतवाली पुलिस की पहुंच से बाहर है। समाज के लोगों में अभी भी आक्रोश है। उन्होंने जल्द से जल्द चंद्रकांत और टिल्लू शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026