छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नलवा, बीएस स्पंज और सिघल प्लांटों में वाहन चालकों की चेकिंग! ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों को लेकर यातायात पुलिस गंभीर, कर रही लगातार जांच और कार्रवाई

रायगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में ड्रिंक एंड ड्राइव के केस लगातार सामने आ रहे हैं। जिस पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात पुलिस व थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत स्थापित प्लांटों में गेट पर वाहन चालकों की शराब सेवन की जांच ब्रीथ एनालाइजर से कराया जाने की व्यवस्था कंपनी के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

कंपनियों पर पुलिस की नज़र

कंपनियों द्वारा निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी भी पुलिस नियमित जांच कर रही है। इसी कड़ी में आज डीएसपी ट्राफिक रमेश कुमार चंद्रा, थाना यातायात के स्टाफ के साथ थाना पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत नलवा प्लांट, बीएस स्पंज और सिघल प्लांट जाकर औचक चेक किया गया। साथ ही यातायात पुलिस टीम द्वारा मौके पर ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई।

जुर्माना और जेल

ट्रैफिक डीएसपी द्वारा प्लांटकर्मियों और वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिये और बताये कि ड्रिंक एंड ड्राइव गंभीर समस्या है। इन्हें रोकने ट्रैफिक नियमों को काफी सख्त किया है। पहली बार शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाता है तो 10,000 रुपये का चालान इसके अलावा 6 महीने की सजा भी हो सकती है। कई मामलों में जुर्माना और जेल, दोनों एक साथ भी हुये हैं । शराब सेवन कर वाहन चलाने से बचें तथा साथी वाहन चालकों को भी शराब पीकर वाहन ना चलाये इसके लिये प्रेरित करने कहा गया ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026