छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ रेलवे से नाराज! स्टेशन की बदहाल व्यवस्था, ट्रेनों की लेटलतीफी और आधुनिकीकरण की मांग..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स की जिला इकाई द्वारा रायगढ़ रेल्वे की उदासीनता को लेकर रेल्वे के उच्च अधिकारियो के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। चेंबर ऑफ कामर्स ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुस्त व्यवस्था को सामने रखते हुए कई मांगे रखी है।

बता दें कि रायगढ़ जिला केवल व्यापारिक जिला ही नहीं है बल्कि प्रदेश का एक बड़ा औद्योगिक जिला है। जिसकी खबर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनो को है। उसके बाद भी रायगढ़ रेल्वे स्टेशन की व्यवस्था उदास है। रायगढ़ रेल्वे स्टेशन की उदासीनता की बात कोई नई नहीं है। रायगढ़ रेल्वे स्टेशन से यात्रा करने वाला यात्री यहां की व्यवस्था से भली भांति परिचित हैं। रायगढ़ औद्योगिक जिला होने के कारण अन्य कई राज्यों के लोगो का आना जाना लगा रहता है।

चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा रेल्वे को दिए गए ज्ञापन में उन्होने यात्रियों को होने वाली असुविधाएं को सामने रखा है। चेंबर ऑफ कामर्स के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने बताया कि रायगढ़ रेल्वे स्टेशन का पिछले सौ वर्षो में भी कोई विकास नहीं हुआ है। यहां से यात्रा करने वाले यात्री हमेशा यहां की बिगड़ी हुई व्यवस्था से नाराज रहते हैं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स व्यापार और व्यापारियों से जुड़ा है और रायगढ़ व्यापार का एक बृहद शहर है जिस कारण यहां अन्य राज्यों में आने जाने वाले लोगो की संख्या भी अत्यधिक है वहीं लोगो का रेल मार्ग से यात्रा ही मुख्य साधन है।

उन्होने बताया कि रायगढ़ रेल्वे स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनें है जिन्हे यहां स्टॉपेज ही नही दिया जाता है। दिए ज्ञापन में उन्होने रायगढ़ से चलने वाली ट्रेन जन सताब्दी का उल्लेख भी किया है बताया कि जनशताब्दी ट्रेन को रायगढ़ से चलाया तो जा रहा है किंतु इसकी समय सीमा का कोई अता पता नहीं है इस ट्रेन को घंटो तक कही भी रोक दिया जाता है जबकि रायगढ़ से गोंदिया तक जाने के लिए यही एक मात्र एक्सप्रेस ट्रेन है रायगढ़ से यात्रा करने वाले यात्री जिन्हे शिक्षा चिकित्सा और व्यापार संबधी कार्यों से रायपुर बिलासपुर आना जाना रहता है। जिनके साथ समय का बहुत बड़ा अभाव रहता है। वही जनशताब्दी ट्रेन के समय सीमा सही नही होने के कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है। जिसे सही टाइम पर चलाने की मांग को रखा गया है।

वहीं गोपी सिंह ठाकुर ने ज्ञापन के माध्यम से रेल्वे उच्च अधिकारियों को रायगढ़ रेलवे स्टेशन की सुध लेने और यहां की उदासीन व्यवस्था को दुरूस्त कराने की बात कही गई है। बताया कि ब्रिटिश शासनकाल में जब रायगढ स्टेशन निर्माण की बात राजाओं के सामने रखी गई थी। उस समय बहुत से बिंदु और शर्त पर स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन दी गई थी। जिसमें राजाओं द्वारा रायगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली प्रत्येक ट्रेनों को रोके जाने की शर्त पर एग्रीमेंट किया गया था, जिसे रेलवे अब भूल गया है। वहीं स्टेशन में स्वचलित सीढ़ी बनाने , यात्री प्रतीक्षालय में साफ सफाई की व्यवस्था मजबूत करने स्टेशन में सी.सी .टी.वी कैमरा लगवाए जाने की मांग रखी है।

आगे उन्होंने कहा कि अभी चेंबर ऑफ कामर्स केवल ज्ञापन सौंप रहा है चेंबर द्वारा की जा रही इन मुख्य मांगो को ध्यान नही दिया जाएगा तो चेंबर ऑफ कामर्स अपने सभी व्यापारियों और नगर की जनता को साथ लेकर रेल रोको आंदोलन करने के लिए भी तैयार है।

वहीं चेंबर ऑफ कामर्स महासचिव मनीष उदासी ने कहा कि रायगढ़ रेल्वे स्टेशन अन्य रेल्वे स्टेशनो के मुकाबले में काफी पीछे हैं उन्होने रेल्वे स्टेशन के दूसरी तरफ भी एक टिकट काउंटर खोले जाने को आवश्यक बताया है तो वहीं उन्होंने रायगढ़ रेल्वे स्टेशन में लिफ्ट लगवाने की मांग भी की है। बताया कि स्टेशन के बाहर रेलवे द्वारा चार पहिया वाहन के स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है। साथ ही उन्होंने रायगढ़ रेल्वे स्टेशन पर नही रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर भी मांग की है। जिसमें उन्होने नही ठहरने वाली ट्रेनों का नाम भी लिखा है। जिसमें हैदराबाद, गोवा,नांदेड़ और इंदौर , पूरी बलसाड़, शिर्डी साईनगर,हटिया पुणे,दरभंगा सिकंदराबाद , जैसे महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है।

चेंबर ऑफ कामर्स रायगढ़ इकाई द्वारा रेलवे को ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के जिला अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, महासचिव मनीष उदासी, बंटी तलरेजा, महेश जेठानी (प्रदेश उपाध्यक्ष कैट), मुब्बशीर हुसैन, प्रमोद अग्रवाल, परितोष शुक्ला, उपस्थित रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026