छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 20 नेताओं का निष्कासन किया रद्द: अमित जोगी समेत 16 पर फैसला बाकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में निष्कासित नेताओं की पार्टी में वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद पार्टी ने 20 निष्कासित नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

हालांकि, पार्टी में वापसी के लिए आवेदन करने वाले सभी नेताओं को इस निर्णय से राहत नहीं मिली है। निष्कासन रद्द करने के लिए कुल 36 नेताओं ने पार्टी संगठन को आवेदन भेजा था।

अनुशासन समिति की बैठक में 20 नामों पर लगी मुहर

पार्टी से निष्कासन समाप्त कराने के लिए प्राप्त सभी 36 आवेदनों पर 18 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में विचार-विमर्श किया गया था। समिति के निर्णय और समीक्षा के बाद 20 नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी की गई और संगठन स्तर से आदेश जारी किए गए।

अमित जोगी समेत 16 नेताओं के आवेदनों पर निर्णय लंबित

दूसरी तरफ, बाकी बचे 16 नेताओं के निष्कासन को समाप्त करने पर फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। इनमें अमित जोगी समेत अन्य निष्कासित नेता शामिल हैं। पार्टी स्तर पर इन 16 नेताओं के आवेदनों पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026