छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष बोले- यह भर्ती नहीं बल्कि सुनियोजित घोटाला

रायगढ़। युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती घोटाले पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में सामने आई गंभीर अनियमितताओं ने यह साबित कर दिया है कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था और धोखा दे रही है। भर्ती सूची में कम अंक पाने वालों का चयन और अधिक अंक लाने वाले योग्य अभ्यर्थियों को अयोग्य करना यह दर्शाता है कि यह भर्ती नहीं बल्कि सुनियोजित घोटाला है।


युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष ने स्पष्ट शब्दों में यह कहा है, कि यह मामला केवल तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सरकारी संरक्षण में हुआ,सुनियोजित भ्रष्टाचार है। अगर सब कुछ सही था तो सरकार आज तक पारदर्शी जवाब क्यों नहीं दे पा रही है? हाईकोर्ट तक युवाओं को क्यों जाना पड़ा? यह सरकार की नाकामी नहीं तो और क्या है?


प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं ने मेहनत की पसीना बहाया और वर्षों की तैयारी इस परीक्षा में झोंक दी, लेकिन सरकार ने उनकी मेहनत का मजाक उड़ाया। आरक्षक भर्ती घोटाला इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार में योग्यता नहीं, सिफारिश और सेटिंग से नौकरी मिल रही है,प्रदेश की गृहमंत्री की को उक्त मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए,इस्तीफ़ा देना चाहिए…. युवा कांग्रेस, रायगढ़ शहर, मांग करती है कि:

  • आरक्षक भर्ती घोटाले की निष्पक्ष न्यायिक अथवा सीबीआई जांच कराई जाए,भर्ती प्रक्रिया में शामिल दोषी अधिकारियों और एजेंसियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो।
  • पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर पारदर्शी तरीके से पुनः भर्ती कराई जाए, ताकि योग्य युवाओं को न्याय मिल सके।
  • सरकार सार्वजनिक रूप से युवाओं से माफी मांगे और भविष्य में ऐसी गड़बड़ी रोकने की ठोस व्यवस्था लागू करे।
  • यदि सरकार ने शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया तो युवा कांग्रेस प्रदेशभर में सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। युवाओं के हक की यह लड़ाई किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी।
  • भाजपा सरकार याद रखे युवा जाग चुका है,वह अपनी लड़ाई,सड़क के क़ानून की चौखट तक लड़ रहा है,अब अन्याय नहीं, हिसाब होगा..सरकार इस तरह से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करे एवं युवाओ की समस्त मांगो पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके साथ न्याय करे…..

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026