रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूलों में कल छुट्टी घोषित कर दी गई है। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद लिया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क रहने की अपील
मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिजनों से आग्रह किया है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें। इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी तरह की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।








