छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज आज पहुंचे रायगढ़! कहा; वो झूठ बोलकर भी जीत गए! हम अच्छा काम करके भी हार गए!

रायगढ़। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज के आगमन पर उत्साही कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ ढोल नगाड़े बजाकर आतिशी भव्य स्वागत किया गया।

हम अच्छा काम करके भी हार गए

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बने 2 माह हो गए लेकिन, उन्होंने कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया। जिससे प्रदेश की जनता द्वारा उसे सराहा जा सके. जिसकी वजह यही है कि विष्णुदेव की सरकार केंद्र के रिमोट से चल रही है. वही भुपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने इतने जनकल्याणकारी कार्य किए. उसके बावजूद भी हमे पराजय का सामना करना पड़ा. लेकिन हम हताश नहीं है क्योंकि जनादेश का हम सम्मान करते है और झूठ की बुनियाद पर भाजपा चुनाव जीतने में सफल हुई है लेकिन, आगामी लोकसभा चुनाव में जीत कांग्रेस की ही होगी। जिसके लिए हमें एकजुट होकर तैयारी करनी होगी ।

उन्होंने बताया कि हमारे शासन में हमारे कार्यों को मॉडल के रूप में पूरे देश के अन्य राज्यों में भी सराहा गया. जसमें गोठांन मोहल्ला क्लीनिक व सबसे बड़ा अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा निशुल्क आत्मानंद स्कूल के द्वारा लागू किया गया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा भाजपा शासित राज्यों में बाधित की जा रही

उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भाजपा शासित राज्यों में बाधित की जा रही है. इस बारे में आरोप लगाते हुए दीपक बैज ने आगे कहा आज मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो. इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, न रूकेगी।

धरम की राजनीती करती है भाजपा

आगे उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र, धर्म, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल, सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य के पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो. तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो न्याय यात्रा जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपने उदबोधन में कहा कि आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसजनो में ऊर्जा जा संचार हुआ है और आज हम इनके नेतृत्व में हम आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में अधिकाधिक सीटों में विजयी होने के लिए कृत संकल्पित है. वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो राहुल गांधी जी के नेतृत्व में प्रारंभ हो चुकी है और हमारे लिए गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ में इस यात्रा का प्रवेश हमारे रायगढ जिले से ही होने जा रहा है.

कार्यक्रम को कार्यक्रम को विधायक उमेश पटेल, विधायक विद्यावति सिदार विधायक लालजीत सिंह राठिया,प्रकाश नायक,महापौर जानकी काटजू,रायगढ़ प्रभारी रजनीश तिवारी,राकेश पांडेय,नयना गवेल ने भी संबोधित किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकर, महापौर जानकी काटजू के साथ विकास शर्मा, शाखा यादव, मदन महन्त, विकास ठेठवार , दीपक पांडेय, जगदीश मेहर ,नगेंद्र नेगी, वासुदेव यादव, हरेराम तिवारी, अशरफ खान, संजय देवांगन एवम वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने माननीय दीपक बैज जी का पुष्प हार से आत्मीय स्वागत किया। वही समस्त कांग्रेस के सेवादल महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस एन एस यू आई सहित समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने खरसिया विधायक उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक रायगढ प्रकाश नायक, चोलेश्वर चंद्राकर, पूर्व विधायक चैनसिंग सामले, पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, प्रभारी रजनीश तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ कोंग्रेसी कार्यक्रम में शामिल हुए.

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026