छोड़कर सामग्री पर जाएँ

4 अक्टूबर को होगा रायगढ़ में मुख्यमंत्री का भरोसे का सम्मेलन.. प्रमुख सड़कों और हाईवे पर 12 घंटे का आवागमन प्रतिबंधित! गाइडलाइन जारी.. देखें डिटेल

रायगढ़। 4 अक्टूबर को रायगढ़ जिले में कांग्रेस की होने वाली भरोसे के सम्मेलन के दौरान शहर में यातायात और आवागमन को लेकर रायगढ़ पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा एवं निर्देश जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि

“आप सभी आमजन, गणमान्य नागरिक, वाहन चालक/ स्वामी एवं ट्रांसपोर्टरगण को सूचित किया जाता है कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के ग्राम कोड़ातराई में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम दौरान वीआईपी सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 04.10.2023 को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक क्रमशः
1 जोरापाली (खरसिया रोड),
2 धनागर (नंदेली रोड),
3 झारमुडा मेन रोड (पुसौर रोड),
4 तेतला (चंद्रपुर रोड),
5 इंदिरा विहार
6 चिराईपानी
7 लाखा (घरघोड़ा रोड)
8 बड़माल (रेंगालपाली रोड)
उपरोक्त पॉइंट से भारी वाहनों का प्रवेश /आवागमन (रायगढ़ पार करना) पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है ।
एवं

सामान्य यातायात / छोटे वाहन जैसे कार, जीप, टैक्सी व मोटरसाइकिल जिन्हें :-
1. रायगढ़ से रायपुर की ओर जाना है, वे रायगढ़ से बिलासपुर मार्ग होते हुए रायपुर की ओर जा सकते हैं।
2. उड़ीसा / रेंगालपाली रोड से जिन्हें सारंगढ़ या रायपुर जाना है वह रेंगालपाली रोड से बड़माल लारा तिराहा होते हुए पुसौर बोरोडीपा चौक से थाना सरिया थाना बरमकेला होते हुए सारंगढ़ या रायपुर की ओर प्रस्थान कर सकते हैं ।।
3. जिन वाहन चालकों को सारंगढ़ से रायगढ़ की ओर आना है वे चंद्रपुर से डभरा मार्ग होते हुए खरसिया से रायगढ़ आ सकते हैं ।।

यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा तैयार किए गए रूट प्लान का पालन कर यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करने विनम्र अपील की जाती है।

–जिला प्रशासन एवं पुलिस रायगढ़

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026