छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डेढ़ साल पहले इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की थी अपलोड! रायगढ़ पुलिस ने भेजा जेल..

इंटरनेट पर बाल यौन शोषण सामग्री सर्च करने और सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले हैं पुलिस की रडार में

रायगढ़।  धरमजयगढ़ पुलिस ने साइबर टिप लाइन आवेदन की जांच पर कार्यवाही करते हुए धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आमापाली निवासी शुभम सोनी पिता गणेश प्रसाद सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी को आईटी एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है ।

विदित हो कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट की निगरानी भारत सरकार की एजेंसी एनसीआरबी द्वारा की जाती है । वर्ष 2000 में बने आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कंटेंट को सोशल मीडिया पर अपलोड करना, शेयर करना, इसे रिकॉर्ड करना या वेबसाइट पर ब्राउज करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे कंटेंट अपलोड करने वाले या सर्च करने वालों को ट्रैक कर कार्यवाही के लिए एजेंसी संबंधित राज्य के पुलिस मुख्यालय को ईमेल किया जाता है । इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय तकनीकी सेवा शाखा, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्राप्त साइबर टिप लाइन जांच-पड़ताल के लिए संबंधित थाना क्षेत्र धरमजयगढ़ प्रभारी को प्रेषित किया गया था।

 थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित कुमार तिवारी द्वारा साइबर टिप लाइन के साथ प्राप्त हुए फोटो/विडिओ की जांच किए जिसमें अश्लील कंटेंट धारा 67 (B) आईटी एक्ट के तहत अपराध का पाए जाने पर मोबाइल नंबर 787952XXXX के धारक शुभम सोनी आमापाली  के विरुद्ध 06 जनवरी को अपराध पंजीबद्ध किया गया और तत्काल आरोपी की पतासाजी किये जो फरार था। आज मुखबीर सूचना पर  आरोपी को हिरासत में लिए आरोपी शुभम सोनी से पूछताछ करने पर उसने जून 2022 में सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट अपलोड करना स्वीकार किया। आरोपी शुभम सोनी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जप्त कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर  जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया है ।

एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सतत मार्गदर्शन में प्रकरण की जांच विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, आरक्षक किशोर राठौर, पुष्पेंद्र सिदार, कमलेश्वर सिंह राठिया और महिला आरक्षक प्रियंका मिंज की अहम भूमिका रही है ।

 रायगढ़ पुलिस की अपील है कि भूलकर भी इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के कंटेंट सर्च ना करें और न ही इससे संबंधित सामग्री किसी को भेजें, क्योंकि ऐसा करते ही आपका मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप भारत सरकार की एजेंसी द्वारा ट्रैक कर ली जाती है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026