छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चिराईपानी क्रेशर हादसा : गर्भवती महिला की मौत ‘प्राकृतिक आपदा’ या ‘इंडस्ट्रियल मर्डर’ ? कांग्रेस की 6 सदस्यीय जांच कमेटी गठित, रसूखदार क्रेशर संचालक की लापरवाही बेनकाब

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी में महालक्ष्मी प्लांट की 20 फीट ऊंची दीवार गिरने से एक गर्भवती महिला मजदूर की दर्दनाक मौत कोई आम हादसा नहीं है। यह सीधे तौर पर औद्योगिक लापरवाही (Industrial Negligence) का एक खौफनाक मामला है। इस ‘इंडस्ट्रियल मर्डर’ को लेकर जहां एक तरफ कांग्रेस ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय क्रेशर संचालक की मनमानी और रसूख ने पूरे प्रशासनिक अमले को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

​कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति

इस गंभीर औद्योगिक हादसे की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने 19 जून 2026 को एक 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को बनाया गया है। उनके साथ जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पीसीसी महामंत्री आरती सिंह और रायगढ़ नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया बतौर सदस्य शामिल हैं। समिति जल्द ही ग्राउंड जीरो का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जांच कमेटी का गठन

​हादसे की असली वजह: क्रेशर का गड्ढा और जलभराव

दीवार गिरने की वजह सिर्फ आंधी नहीं थी। RIG24 की पड़ताल में सामने आया है कि महालक्ष्मी प्लांट की दीवार के पास ही  ‘ओम रूपेश क्रेशर’ द्वारा पानी की निकासी के लिए नाली नुमा एक बड़ा लंबा गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे में जमा पानी के रिसाव ने दीवार की नींव को पूरी तरह खोखला कर दिया था, जिसके चलते यह 20 फीट ऊंची दीवाल, आंधी आते ही वह एक पर्दा की तरह कंपकंपाती हुई सीधे लेबर क्वार्टर पर आ गिरी। जिसकी चपेट में एक गर्भवती महिला और अन्य दो लोग आगे और उसे गर्भवती महिला की मौत हो गई जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल है।

इस मामले प्रशासन की तरफ से लेबर कमिश्नर और ऑफिसर की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी। फिलहाल वहां से जांच से पहले ही घटनास्थल को दुरुस्त कराया जा रहा है, लेबर क्वार्टर के टीन के सैड हटाए जा रहे हैं.. कुल मिलाकर जांच पर लीपा पोती का कार्यक्रम शुरू हो गया है ।

​संचालक का रसूख: प्रशासन के आदेशों को दिखाया ठेंगा

इस हादसे के बाद ओम रूपेश क्रेशर के संचालक शंकर लाल अग्रवाल का नाम सुर्खियों में है। शंकर लाल अग्रवाल का राजनीतिक रसूख इतना है कि वे पिछली दो बार कांग्रेस से विधायक पद की टिकट मांग चुके हैं और टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुके हैं। और चुनाव के अंतिम दिनों में अपने विपक्षी भाजपा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक ओपी चौधरी के लिए वोट मांगते भी नजर आए, जो खूब चर्चा मे रही। इन सब बातों से आप उनके राजनीतिक रसूख का अंदाजा तो लगा चुके होंगे।

​शायद इसी राजनीतिक रसूख का नतीजा है कि प्रशासन उनके सामने बेबस नजर आता है। ग्रामीणों के अनुसार, क्रेशर प्रबंधन ने मुख्य मार्ग पर भी अवैध रूप से खुदाई कर एक बड़ा गड्ढा बना दिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल गड्ढा भरने और सड़क बनाने का आदेश दिया था, लेकिन संचालक ने इस आदेश को रद्दी की टोकरी में डाल दिया और वह मौत का गड्ढा जस का तस बना रहा।

​ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का आरोप

इसके साथ ही ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ओम रूपेश क्रेशर का संचालन और वहां बना लेबर क्वार्टर कथित तौर पर संरक्षित ‘ग्रीन बेल्ट’ की जमीन पर है। नियमों को ताक पर रखकर मजदूरों के क्वार्टर ऐसी खतरनाक जगह पर क्यों बनाए गए?

​प्रशासन और जांच टीम से बड़े सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस और प्रशासन इसे सिर्फ ‘प्राकृतिक आपदा’ का रूप देकर फाइल बंद कर देंगे? या फिर गड्ढा खोदकर दीवार की नींव कमजोर करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने वाले दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला दर्ज होगा?

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026