छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सीएम भूपेश बघेल आज आए रायगढ़ में.. प्रकाश नायक ने आज भी नहीं किया नामांकन जमा? वही विभाष सिंह ठाकुर ने खरीदा कांग्रेस की तरफ से नामांकन नामांकन फॉर्म..??? देखिए आज का चुनावी आंकड़ा..

रायगढ़, 27 अक्टूबर। रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जारी Press release के अनुसार विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत आज 27 अक्टूबर को जिले की चार विधान सभाओं के लिए कुल 11 नामांकन पत्र जमा किए गए है। वहीं 6 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भी लिए गए। लेकिन इनसब में ख़बर यह थी कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के चार विधानसभा के प्रत्याशियों का फॉर्म जमा करने के लिए आए थे मगर प्रकाश नायक ने आज फार्म जमा नहीं किया..? आज की तारीख तक चारों विधानसभा में रायगढ़ को छोड़कर सभी ने अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया है …??

रायगढ़ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम शर्मा

विभाष ने क्यू लिया कांग्रेस से फार्म ?

जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त प्रेस रिलीज के अनुसार रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक 23 अक्टूबर को ही अपना नामांकन फार्म खरीद चुके हैं लेकिन अब तक नामांकन जमा नहीं किया है..?? वही दूसरी तरफ इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह रही की मुख्यमंत्री की रायगढ़ उपस्थित में भी सिटिंग एमएलए और कांग्रेस के अधिकृत प्रकाश नायक ने आज भी नामांकन जमा नहीं किया और कांग्रेस के युवा नेता विभास सिंह ठाकुर के द्वारा रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से फॉर्म खरीदा गया..?? वैसे भी उनकी टिकट फाइनल को लेकर कांग्रेस लंबे समय तक संशय में पड़ी रही और आज की परिस्थितियों को देखकर एक सवाल सुलग उठा है कि क्या संशय अभी बना हुआ है..??

लैलूंगा विधानसभा से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार

खरसिया से उमेश पटेल धरमजयगढ से लालजीत सिंह राठिया बुधवार को ही अपना फार्म जमा कर चुके थे। वहीं विद्यावती सिद्धार्थ ने लैलूंगा विधानसभा से अपना आज नामांकन जमा कर दिया। लेकिन प्रकाश नायक द्वारा अभी तक कोई नामांकन जमा नहीं किया गया है। वही रायगढ़ विधानसभा को हॉट सीट बनाने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने भाजपा से आज अपना नामांकन जमा कर दिया।

धर्मजयगढ़ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी हृदय राम राठिया

इन्होंने जमा किया अपना नामांकन

  • आज जिन 11 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए है। इनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से 3 अभ्यर्थी विद्यावती सिदार (इंडियन नेशनल कांग्रेस), श्री रघुवीर राठिया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) एवं श्री अजय कुमार पंकज (हमर राज पार्टी) ने नामांकन पत्र जमा किया।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से 3 अभ्यर्थी श्री नजीर अहमद (समाजवादी पार्टी), पुष्पलता टण्डन (बहुजन समाज पार्टी) एवं श्री ओ.पी.चौधरी (भारतीय जनता पार्टी) द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 3 अभ्यर्थी श्री भवानी सिंह सिदार (हमर राज पार्टी), श्री प्रवीण कुमार जायसवाल (आम आदमी पार्टी) एवं श्री विनोद चन्द्र सिंह राठौर (निर्दलीय) ने नामांकन फार्म जमा किया।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से 2 अभ्यर्थी श्री हरिशचंद्र राठिया (भारतीय जनता पार्टी) एवं सत्यवती राठिया (बहुजन समाज पार्टी) ने नामांकन पत्र जमा किया।

आज जिन 6 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे

  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से एक अभ्यर्थी श्री अशोक कुमार भगत (निर्दलीय)ने नामांकन फार्म लिया।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से दो अभ्यर्थी श्री विभाष सिंह ठाकुर (इंडियन नेशनल कांग्रेस) एवं श्री राधेश्याम शर्मा (निर्दलीय) ने नामांकन फार्म खरीदा।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 2 अभ्यर्थी श्री परिमल सिंह यादव (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे) एवं श्री यशवंत निषाद (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) ने नाम निर्देशन पत्र लिया।
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से एक अभ्यर्थी श्री सुनील खेस्स (निर्दलीय) ने नामांकन फार्म लिया।
  • इस प्रकार 21 अक्टूबर से अब तक कुल 47 नाम निर्देशन पत्र लिए गए हैं और 17 नामांकन पत्र जमा किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026