छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया- खाद समस्या को लेकर सीएम विष्णुदेव से मिलने से रोका: कांग्रेसियों में भड़का आक्रोश, हुई गिरफ्तारी! देखें एक्सक्लूसिव वीडियो..

खरसिया में खाद समस्या के समाधान के लिए सीएम विष्णुदेव साय से शांतिपूर्वक मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, पुलिस ने रोका तो शुरू हुआ विरोध, कई हिरासत में

खरसिया, 05 सितंबर 2025: पूरे छत्तीसगढ़ सहित के खरसिया में खाद की भारी कमी के कारण किसान परेशान हैं। इस गंभीर मुद्दे को उठाने के लिए खरसिया कांग्रेस, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और ग्रामीण-शहरी कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शांतिपूर्वक मुलाकात कर समाधान की मांग करने की योजना बनाई थी। लेकिन जब कांग्रेस के कुछ नेता ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे, तो वहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया। इसके बाद गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आपको बता दे कि आज मुख्यमंत्री विष्णु देव का खरसिया विधानसभा में अटल आवास योजना का शिलान्यास कार्यक्रम था। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर मदनपुर थाने भेज दिया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि खाद की कमी के कारण क्षेत्र के किसान खेती के लिए आवश्यक संसाधनों से वंचित हैं, जिससे उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ रहा है।


महिला कांग्रेस की नेत्री श्रीमती नैना गबेल ने बताया कि, “हमारा उद्देश्य केवल किसानों की समस्याओं को शांतिपूर्वक सरकार तक पहुंचाना था, हमें मुख्यमंत्री जी से मिलने नहीं दिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।”



खरसिया कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे किसानों के हक की लड़ाई हर हाल में जारी रखेंगे और जब तक खाद संकट का समाधान नहीं हो जाता, उनका संघर्ष चलता रहेगा। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026