छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोल वाशरी गैंगवार: दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी दर्जन पर से अधिक धाराओं में F.I.R दर्ज! रायगढ़ के 7 नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

रायगढ़। बीते चार जुलाई को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगिरि थाना क्षेत्र के अंतर्गत गर्जनबहाल में स्थित कोलवाशरी में मालिकाना हक को लेकर जबरदस्त गैंगवार हुआ था।  इस दौरान लाठी गोलियां तलवार सब चले थे।

पहले केस में 4 नामजद और 200-250 अज्ञात

शुरू में 4 जुलाई को हुए इस गोलीकांड के बाद 5 जुलाई को उड़ीसा के सुंदरगढ़ पुलिस ने इस मामले वाशरी में काम करने वाले राज यादव की लिखित शिकायत पर रायगढ़ के भरत अग्रवाल, रविंद्र भाटिया एवम उनके पुत्र, उड़ीसा रेगाली के रहने वाले निर्मल शर्मा और अन्य 200 से 250 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर लिया था।

उन पर सुंदरगढ़ जिले के हिमगिरि थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की 310(2), 311, 115(2), 117(2), 118(2), 109, 140 (1), 324 (4), 324(5), 61(1), 351(2), 351(3), 323(6), आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इनमें से 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। जिन्हें अगले दिन कोर्ट से जमानत मिल गयी।

अगले दिन दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर भी हुआ काउंटर केस

वही गैंगवार में दूसरे पक्ष ने भी अगले दिन 5 जुलाई को हिमगिरि थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिनमे बंटी उर्फ घनश्याम डालमिया, रवि गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पवन शर्मा, पंकज गुप्ता, संदीप शर्मा, तारा श्रीवास सभी रायगढ़ (छ.ग.) और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

उड़ीसा पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई को रात 08.36 बजे शिकायतकर्ता राकेश अग्रवाल (41) निवासी कृष्णा वाटिका, चक्रधरनगर, रायगढ़ (छ.ग.) ने थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उसने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से भाटिया एनर्जी एंड मिनरल्स फैक्ट्री, गर्जनबहाल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। फैक्ट्री की देखभाल के लिए करीब 25 व्यक्ति फैक्ट्री में कार्यरत थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दिनांक 04 जुलाई 2024 को करीब 04 से 04.30 बजे गोपालपुर निवासी बंटी उर्फ घनश्याम डालमिया, रवि गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पवन शर्मा, पंकज गुप्ता, संदीप शर्मा, तारा श्रीवास सभी रायगढ़ (छ.ग.) के साथ 40से 50 व्यक्ति लाठी, तलवार आदि से लैस होकर एक साथ आए और फैक्ट्री में जबरन घुसकर शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया।

ये सभी लोग एक दिन पहले यानि 03 जुलाई 24 को भी फैक्ट्री में घुसे थे और उन्हें धमकाया था। वे हमला करने की तैयारी से आए थे और तलवार से हमला किया तथा एक अन्य के कंधे पर चाकू से वार किया, जिससे छाती पर चोट आई है।

तलवार से हमला करने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हमलावरों ने उनके साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज की तथा फैक्ट्री के सीसी टीवी व अन्य ढांचे को तोड़ दिया। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ तथा फैक्ट्री के बाहर रखे चार चार पहिया वाहनों में आग लगा दी। उन्होंने उनकी जेब में रखे 25,000/- रुपए भी लूट लिए।

हमलावरों ने उन्हें आतंकित कर तथा मारपीट कर जबरन कार्यस्थल पर कब्जा कर लिया। हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।

दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज हुई FIR

एक दर्जन से अधिक लगी धाराएं

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष की लिखित शिकायत पर बंटी उर्फ घनश्याम डालमिया, रवि गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पवन शर्मा, पंकज गुप्ता, संदीप शर्मा तारा श्रीवास सभी रायगढ़ (छ.ग.) और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा  351(2) & (3), 324 (4) & (5), 326(1), 329(3), 126 (2), 296, 118 (1) & (2), 115(2), 109, 118(1)&(2), 310 (2), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026