छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कलेक्टर चौहान ने बढ़ाई महतारी वंदन योजना के बैंक मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए समय सीमा !

  • महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए जमा आवेदन में बैंक खाता से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करें: कलेक्टर चौहान
  • आंगनबाड़ी कार्यालय और परियोजना कार्यालय में हितग्राही 8 मार्च तक करा सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 फरवरी। सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर चौहान ने महतारी वंदन योजना के तहत जमा आवेदन में बैंक खाता से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है। आपको 8 मार्च तक अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा, और इससे आपका पैसा सीधे बैंक खाते में आएगा। कलेक्टर के.एल. चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यों की प्रगति के लिए समय सीमा की बैठक में ये आदेश दिया।

जिले के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण करने जिन अधिकारियों की ड्यूटी है, वे बालक-बालिकाओं को जागरूक करने के साथ साथ खाने-पीने, रहने या अन्य व्यवस्था का रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए श्री चौहान ने कहा। बैठक में कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आशीष बैनर्जी को आश्रम-छात्रावास में एक पॉस्को बॉक्स रखने के निर्देश दिए। बॉक्स में प्राप्त आवेदनों पर विद्यालय समिति एवं जिला स्तर के समिति तक इसका जांच किया जाएगा।

कलेक्टर चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी बृजेन्द्र ठाकुर से महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी लिया। ठाकुर ने कहा कि हितग्राही जिन्होंने अपने ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म में बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर नहीं दिया है, उनको फार्म में सुधारने के लिए 8 मार्च तक का समय है।

कलेक्टर ने हितग्राहियों को कहा कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यालय और परियोजना कार्यालय से इस संबंध में संपर्क कर अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं, जिससे उनका पैसा उनके बैंक खाता में सीधा आए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, अवैध कब्जा और अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही के लिए तहसीलदार, सीएमओ को निर्देशित किए।

चौहान ने खाद्य अधिकारी को कहा कि किसी राशन दुकान को बंद किया जाता है तो उस दुकान का राशन आबंटन नजदीकी दूसरे राशन दुकान में तत्काल करें ताकि उस दुकान के हितग्राही को नजदीक में ही राशन मिले।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026