छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने ली बैठक, कहा.. उद्योग प्रबंधन को सचेत करें और उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करें..

  • ब्लैक स्पॉट्स पर मानकों के अनुरूप हो व्यवस्था-कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल
  • उद्योगों में पार्किंग के लिए आई गाड़ी सड़क किनारे पार्क ना हो
  • हेलमेट के प्रति जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाने के दिए निर्देश
  • कलेक्टर गोयल ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

रायगढ़, 20 जुलाई 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली जिसमे पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि नेशनल हाईवे और दूसरी सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर पेंट स्ट्रिप, नेशनल हाईवे पर जहां स्टेट हाईवे या पीएमजीएसवाय की रोड आकर मिलती है वहां गति नियंत्रण के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करें। सुरक्षा की दृष्टि से लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म उपायों को अमल में लाते हुए उसकी मॉनिटरिंग करें। उक्त बातें        

बैठक

उद्योगों में लोडिंग अनलोडिंग और सड़क किनारे पार्किंग

कलेक्टर गोयल ने उद्योगों में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए पहुंची गाडिय़ों को सड़क किनारे पार्किंग नहीं होने को लेकर लगातार निगरानी के लिए परिवहन और यातायात विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उद्योग प्रबंधन को इसको लेकर सचेत करें और उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करें। यह यातायात व्यवस्था और सड़क व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा तारपोलिन ढंक कर गाडिय़ों के परिचालन की जांच करने के लिए कहा। बारिश के दौरान भारी वाहनों के टेल लाइट पर कीचड लगने से उसकी विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। इससे भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अत: टेल लाइट की नियमित सफाई को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए भी उन्होंने निर्देशित किया।

बैठक

सड़क पुल पुलिया भी देखें

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग के अधीन वाली सड़कों और पुल-पुलिया को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। जहां सुधार की आवश्यकता है वहां तत्काल मरम्मत करें।

कलेक्टर गोयल ने सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित स्वास्थ्य सहायता मुहैय्या कराने को लेकर सीएमएचओ को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग को आवारा मवेशियों में रेडियम और टैगिंग की जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को लगातार इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक

हेलमेट को लेकर लोगों को सजग करने नवाचारी अभियान चलाने पर दिया जोर
दुपहिया चलाते समय हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के बारे में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने जानकारी दी। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसे लगातार जारी रखने की आवश्यकता है। आंकड़ों को देखें तो सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट पहने लोगों की मौत की संख्या अधिक होती है। इसलिए नवाचारी तरीके से लोगों को हेलमेट के लिए जागरूक किया जाए जिससे वे हेलमेट के उपयोग को लेकर लोग सजग हो सकें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026