छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का पुसौर दौरा: शीघ्र प्रारंभ होगा रजिस्ट्री कार्य, बनेगी सड़क और लाइब्रेरी

  • कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पुसौर तहसील में विकास कार्यों के लिए स्थलों का किया निरीक्षण
  • आत्मानंद स्कूल परिसर में प्रस्तावित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश

रायगढ़, 23 जुलाई 2025/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज रायगढ़ अनुविभाग अंतर्गत पुसौर तहसील मुख्यालय में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय परिसर में प्रस्तावित छह अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधा उपलब्ध होगी।

लाइब्रेरी के बनने से विद्यार्थियों को मिलेगा अध्ययन हेतु बेहतर वातावरण

कलेक्टर चतुर्वेदी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुसौर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी, प्रस्तावित मीटिंग हॉल और असेंबली कक्ष के स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि लाइब्रेरी के निर्माण से विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु बेहतर वातावरण मिलेगा और वे अपनी अतिरिक्त समय का सार्थक उपयोग कर सकेंगे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बोरोडीपा से महाविद्यालय मार्ग तक निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाए और वर्षा समाप्त होने के पश्चात सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा हो।

पुसौर में शीघ्र प्रारंभ होगा रजिस्ट्री कार्य, भवन रिनोवेशन कार्य पूर्ण

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने पुसौर जनपद कार्यालय परिसर में उप-पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) के लिए रेनोवेट किए जा रहे भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय प्रारंभ करने से पूर्व सभी शेष निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण के निर्देश दिए। बता दें कि जनपद पंचायत परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय हेतु भवन का नवीनीकरण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है और जल्द ही यहां रजिस्ट्री कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही स्थायी रजिस्ट्री कार्यालय के लिए पृथक स्थल का चयन भी कर लिया गया है।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि पुसौर में रजिस्ट्री कार्यालय प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए अब जिला मुख्यालय की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026