छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घरघोड़ा और जरेकेला के धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर रानू साहू; समुचित व्यवस्था नहीं होने पर जताई गहरी नाराजगी!

  • उपार्जन केंद्रों में खरीदे धान को रखें व्यवस्थित-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू
  • घरघोड़ा और जरेकेला धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर श्रीमती साहू

रायगढ़, 28 दिसम्बर। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज घरघोड़ा और तमनार के जरेकेला खरीदी केंद्रों के निरीक्षण में पहुंची। सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान साथ रहे।

घरघोड़ा और जरेकेला के धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर रानू साहू

घरघोड़ा धान खरीदी केंद्र

कलेक्टर श्रीमती साहू ने पहले घरघोड़ा खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां धान की स्टेकिंग और डनेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्था ठीक करने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में अब तक हुई खरीदी और उठाव की जानकारी ली और खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि धान का उठाव तेजी से करवाएं जिससे आने वाले दिनों में होने वाली खरीदी भी सुचारू रूप से हो। इस दौरान धान बेचने आए किसानों से भी उन्होंने चर्चा कर उनके विक्रय और भुगतान की जानकारी ली।

घरघोड़ा और जरेकेला के धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर रानू साहू

जरेकेला धान खरीदी केंद्र


कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जरेकेला धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में चल रही खरीदी का जायजा लिया और धान की तौलाई भी करवाई। केंद्र में बारदाने की व्यवस्था और धान के भंडारण और उठाव की जानकारी ली और जल्द मिलर्स से जारी डीओ के अनुसार उठाव करवाने के निर्देश दिए। धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर धान उपार्जन केंद्र में बारदाने की उपलब्धता, टोकन व्यवस्था, अब तक की धान खरीदी की मात्रा और कुल उठाव, किसानों के लिए धान उपार्जन केंद्र में व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

घरघोड़ा और जरेकेला के धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर रानू साहू

इस दौरान एसडीएम घरघोड़ा श्री रोहित सिंह, उप पंजीयक सहकारिता श्री सी.एस.जायसवाल, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी श्री सुनील सोढ़ी, खाद्य निरीक्षक श्री अंजनी राव सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उचित मूल्य दुकान का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 5 के उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। यह दुकान स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित होता है। उन्होंने सदस्यों से पॉस मशीन से हितग्राहियों को चावल आबंटन के प्रक्रिया करवा कर देखा। उन्होंने दुकान में चावल तथा एफआरके राइस के आबंटन के बारे में जानकारी ली। साथ ही दुकान से प्रदान की जाने वाले अन्य सामग्री और उनके आबंटन तथा स्टॉक के भौतिक सत्यापन की भी जानकारी ली। खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि सत्यापन कर लिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026